5
(1)

भारतीय जनता पार्टी नवगछिया इस्माइलपुर प्रखंड की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल उपस्थित हुए। बैठक में सभी पांचों पंचायतों में तीन अगस्त से पांच अगस्त के बीच बैठक कर पन्ना प्रमुख बनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी द्वारा निर्देशित कार्य पर विस्तृत चर्चा हुई। संयुक्त मोर्चा की होने वाली कार्यक्रम 28 जुलाई को भाजपा कार्यालय नवगछिया में एक बजे से होने वाली बैठक में.

इस्माइलपुर से भी मोर्चा एवं सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ता जाएंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा डॉक्टर स्वराज विद्वान मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा में 29 जुलाई तक प्रवास कार्यक्रम शामिल होंगे। जिसमें विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम होने हैं। बैठक में महामंत्री वीरेंद्र राय उपाध्यक्ष राम जी राम अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोहर रजक, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिवाकर शर्मा, मदन राय, बूथ अध्यक्ष ब्रह्मदेव साह, जितेंद्र मंडल, बूथ अध्यक्ष कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यसमिति सदस्य सुबोध यादव ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: