5
(1)

कई बिंदुओं पर हुई चर्चा, 2024 के चुनाव की तैयारी को लेकर महिलाओं ने कसा कमर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा भागलपुर द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक व परिचर्चा कार्यक्रम का समापन मातृभूमि की जयघोष व राष्ट्रीय गीत से की गई। इस कार्यक्रम में सूबे के हर क्षेत्र से आए सभी बीजेपी महिला पदाधिकारियों व सदस्यों को वस्त्र अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम में भागलपुर पहुंची भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती देवी ने कहा कि यह हमारा एक रूटीन बैठक है इसमें हम लोग कई बिंदुओं.

पर चर्चा करते हैं जिससे हमारी पार्टी मजबूत हो साथ ही साथ जब हम पार्टी में हैं तो उसके आगे होने वाले चुनाव पर भी कई बिंदुओं पर वार्ता करते हुए उसे मजबूती देने को लेकर सभी महिला साथियों से हम लोगों ने वार्ता किया साथ ही उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी सत्ता और सरकार में रहना चाहती है।

इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश की हर क्षेत्र से बीजेपी की दर्जनों महिला पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागलपुर की भारतीय जनता पार्टी की नेत्री श्वेता सिंह कर रही थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: