5
(1)

बिहार में आम जनों से जुड़कर संवाद स्थापित करने एवं संगठन को मजबूत करने पर हुई वार्ता

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर।भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा केंद्रीय मोर्चा कार्यकारिणी के महिला कार्यकर्ताओं के साथ आज भागलपुर के वृंदावन विवाह भवन प्रांगण में कार्यक्रम आहूत की गई । इस कार्यक्रम से पहले अतिथियों ने बूढानाथ का दर्शन किया ,उसके बाद महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया ,फिर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का भी भ्रमण किया , साथ ही स्मार्ट सिटी के तहत बन रहे सैंडिस कंपाउंड का भी भ्रमण किया, साथ ही साथ जैन मंदिर को भी देखा उसके बाद ईश्वरनगर में बूथ बैठक को लेकर एक कार्यक्रम की गई, फिर वृंदावन हॉल में सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में बिहार के अलावे कई जगहों से भारतीय जनता पार्टी की महिला संगठन की अधिकारी शिरकत की। आज के वृंदावन विवाह भवन में चल रहे कार्यक्रम के शुरुआत में सबसे पहले दीनदयाल उपाध्याय और श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई उसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिल्ली से आई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या महिला मोर्चा की कायनात काजी ने बताया आज केंद्रीय मोर्चा कार्यकारिणी का दूसरे दिन का कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है बिहार में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करना साथ ही आम जनों से जुड़ कर उनसे संवाद स्थापित करना है ,जिससे हमारा संगठन मजबूत हो।
कार्यक्रम के दौरान कुंज बिहार की एमएलए मालवी रॉय, दिल्ली से आई कायनात काजी, लाजवंती झा, श्वेता सिंह, प्रीति शेखर , अनामिका ठाकुर, पूनम सिंह, अंजलि घोष, कुंदन कुमारी, पूजा कुमारी ,प्रेमलता शर्मा के अलावे दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: