5
(1)

भागलपुर।आज भारतीय जनता पार्टी तिलकामांझी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक तिलकामांझी स्थित शीला विवाह भवन में तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक की शुरुआत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुबी दास, जिला महामंत्री देवव्रत घोष, जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा एवं जिला मंत्री प्रणब दास के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। जिला उपाध्यक्ष दिलीप निराला ने अपने सम्बोधन में कहा कि जल्द से जल्द बुथ कमेटी का पुनर्गठन करने और पन्ना प्रमुख बनाने में जोड़ दिया गया।

जिला महामंत्री देवव्रत घोष ने कहा कि पार्टी को सोशल मीडिया ग्रुप को सक्रिय करने पर जोड़ दिया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया की लोकसभा चुनाव को अब मात्र 400 दिन अब बचा है। कार्यकर्ता बंधु अभी से लग जाए। बुथ जीतो चुनाव जीतो। राष्ट्रीय परिषद सदस्य अभय वर्मन ने कहा कि आगामी 25 फरवरी को पटना के बापू सभागार में माननीय भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं। वे स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती पर आयोजित किसान मजदूर समागम के मुख्य वक्ता होंगे।

इस कार्यक्रम में तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकडों कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने की अपील किया। धन्यवाद ज्ञापन तिलकामांझी नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने किया। बैठक में महामंत्री कनेह्या सहाय, प्रीती प्रसाद, रेखा साह, अनिता सिन्हा, कमलेश झा, सोमनाथ शर्मा, रोहित कुमार, अनुज कुमार झा, शिव चन्द्र झा, दीपक कुमार झा, दीपक मिश्रा, मनोज कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: