5
(1)

भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड मुख्यालय के सभागार में तपतपी धुप को लेकर प्रखंड के सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक किया गया|साथ ही पंचायती राज्य के पदाधिकारी नीलीमा कुमारी के प्रखंड मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने पर भी स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया| इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने की| बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार, कृषि पदाधिकारी अजय मनी थे|

बैठक में मुख्य अतिथि एंव सभी जनप्रतिनिधियों ने पंचायती राज्य पदाधिकारी नीलीमा कुमारी को बुके देकर स्वागत किया| बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत के जनप्रतिनिधियों से तेज धुम में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए| इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू ने मिडिया को बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी विभाग एंव जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक किया गया|

सरकार के द्वारा जो निर्देश दिए गए हैं उसका पालन करते हुए स्वागत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए जिसमें गर्भवती महिला एंव बुढे, बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा| कोई भी परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दिए है|साथ ही पंचायती राज्य पदाधिकारी नीलीमा कुमारी ने भी मिडिया को पंचायत को नम्बर वन में ले जाना है .

और भीषण गर्मी के सवाल पर कहा कि सरकार की योजनाओं को देखते हुए पंचायत में जल संरक्षण करते हुए भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए जागरुकता अभीयान चलाया जाएगा| इस दौरान पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, संजीव विधान, खुशबू रानी, अनिल मंडल, अशौक यादव, भरत यादव, सहित इत्यादि मुखिया मौजूद थे|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: