5
(1)

मां ने हुजूर नगर के मेजबान सहित अन्य पर दर्ज कराया था गायब करने का मामला

भागलपुर : पीरपैंती थाना क्षेत्र हुजुर्गनगर गांव के मिल्टन चौधरी के घर अपने चार पुत्रों के साथ भोज खाने गए अफजलपुर सनोखर के मंगान मंडल को पुलिस ने चेन्नई में ढूंढ निकाला। मां कौशल्या देवी ने 26 जून को हुजूर नगर के मिल्टन चौधरी सहित अन्य पर अपने पुत्र को मारपीट कर गायब करने का मामला दर्ज कराया था।

थाना अध्यक्ष ने गायब मंगान मंडल को ढूंढने का काफी प्रयास किया। तकनीकी अनुसंधान में पुलिस को ज्ञात हुआ कि मंगान मंडल ट्रेन से चेन्नई जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान से संपर्क किया और मंगान को चेन्नई रेलवे स्टेशन से बरामद किया।

मंगान मंडल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह चेन्नई कमाने के लिए अपने घर से बिना किसी को बताए चला आया था और उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान के योगदान की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: