0
(0)

निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर,भोलानाथ पुल फ्लाईओवर इशाकचक पहुंच पथ संघर्ष समिति भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनलोगो का कहना है भोलानाथ पुल फ्लाईओवर बने इससे हमें कोई आपत्ति नहीं परंतु पूर्वी क्षेत्र के जितने भी इलाके हैं इसमे पहुंच पथ जरूर बने अन्यथा 5 लाख आबादी वाले क्षेत्र फिर से उसी परेशानी में जूझते रह जाएंगे और उन्हें वही कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जो सदियों से करते आ रहे हैं। बरसात के 4 माह भोलानाथ पुल के नीचे जलजमाव होने से आवागमन बाधित रहता है, हर दिन घंटो जाम लगा रहता है, इसके बनने से पूर्वी क्षेत्र के लोगों को राहत तब मिलेगी जब भोलानाथ ओवर ब्रिज पुल से संपर्क रास्ता पूर्वी क्षेत्र का भी होगा इसी बाबत आज भोलानाथ पुल फ्लाईओवर इसाकचक पहुंच पथ संघर्ष समिति ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आंदोलन किया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रुप से पूर्व क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: