5
(1)

बिहपुर: बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के अध्यक्ष उमेर खान अपने समर्थन के साथ पूर्णिया जाने के क्रम में बिहपुर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अतहर सईद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

उमेर खान ने कहा, “बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक के अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरा पहला दौरा है। मैं अतहर सईद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं।” इस अवसर पर आईटी सेल के महासचिव गौरव कुमार ने उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने नवगछिया पुलिस जिला को कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला बनाने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियों ने अपने संगठन बना लिए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी का अभी तक ऐसा कोई संगठन नहीं है।

उमेर खान ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द अल्पसंख्यक कांग्रेस नवगछिया पुलिस जिला का गठन किया जाएगा। गौरव कुमार ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी क्षेत्र के डूबे हुए इलाकों का दौरा कर रहे हैं और वहां की जनता के लिए संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा सचिव मोहम्मद फिरोज आलम, सांसद ताबरेज उर्फ संटी, युवा कांग्रेस नेता परवेज आलम और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: