0
(0)

बिहार बचाओ राजभवन मार्च को लेकर लोजपा रामविलास की बैठक हुई। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की नवगछिया जिला इकाई की बैठक खरीक प्रखंड प्रखंड अंतर्गत सुरहा गांव में जिला अध्यक्ष अवधेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर शर्मा थे। श्री शर्मा ने 15 फरवरी को बिहार में बेहद गिरी हुई कानून व्यवस्था, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं निरंकुश नीतीश सरकार को चेतावनी देने के लिए लोजपा रामविलास राजभवन मार्च करेगी। पुलिस हो या अफसर सभी भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहे हैं। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्ण जिम्मेदार है।

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश महासचिव सुरेश भगत ने कहा कि 15 फरवरी को पटना में होने वाले राजभवन मार्च ऐतिहासिक होगी। जिस तरह बिहार की जनता भ्रष्टाचार से कराह रही है इसका जवाब नीतीश कुमार को मिलेगा। पूरा सिस्टम ही भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। पुलिस शराबबंदी के नाम पर गरीबों को परेशान कर रही है। शराब में जुड़े बड़े कारोबारी पुलिस और प्रशासन की मदद से कारोबार कर रहे हैं।


कार्यक्रम में लोजपा के बारीय नेता उमेश शर्मा ,जय नारायण कुशवाहा जिला अध्यक्ष किसान सेल खगड़िया, कामदेव पासवान प्रदेश महासचिव एससी एसटी प्रकोष्ठ, अनिल यादव, दिनेश झा, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान, युगल किशोर चौरसिया, बिंदेश्वरी पासवान, अनुसूचित जाति जनजाति जिला अध्यक्ष रविंदर दास, प्रभास पासवान, जय नारायण पासवान, राम अवतार शर्मा ,एवं अन्य लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: