5
(1)

नवगछिया । बिहार दिवस के अवसर पर अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के डीके कन्वेंशन हॉल में शनिवार को “एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान स्नेह मिलन समारोह” आयोजित हुआ। इस समारोह में बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रवासी बिहारवासियों से स्नेहपूर्ण संवाद किया और बिहार के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं।

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार एक विकसित राज्य की परिकल्पना को साकार कर रहा है। उन्होंने प्रवासी बिहारवासियों से अपने राज्य की प्रगति के लिए सुझाव साझा करने का आग्रह किया, ताकि एक बेहतर बिहार का निर्माण हो सके। शैलेंद्र ने कहा, “बिहार दिवस सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी विरासत, एकता और प्रगति का प्रतीक है। आइए मिलकर अपने राज्य और देश को आगे बढ़ाने में योगदान दें। बिहार की मिट्टी, बिहार की शान, आगे बढ़ता हिंदुस्तान।”

इस अवसर पर अरुणाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कलिंग मोयोंग, मंत्री न्यातो दुकम, बिहार भाजपा के सह-क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह, विधायक टेची कासो, चौ झिंगनु नामचूम और राज्य उपाध्यक्ष सह बिहार दिवस संयोजक तारक सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: