5
(1)

भागलपुर, जिला स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सह भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह ने बाढ़ के दौरान लापरवाही बरतने वाले कई अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। बैठक में मुख्य रूप से बाढ़ का मुद्दा छाया रहा, जहां मंत्री ने कई अधिकारियों की लापरवाही पकड़ी। इसके बाद उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के जेई सहित कई पदाधिकारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया, साथ ही जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से बाढ़ नियंत्रण में लापरवाही को लेकर शोकाज़ नोटिस जारी किया है।

प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी सहित सभी वरीय पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर पीड़ितों की समस्याओं की अद्यतन जानकारी देने का निर्देश दिया। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ित किसी भी परेशानी के लिए सीधे उनसे संपर्क करें, 12 घंटे के अंदर सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। मंत्री संतोष कुमार सिंह के इस एक्शन से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: