5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर,बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के आवास पर श्री कृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। नगर विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के नेता ने श्री कृष्ण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। वही नगर विधायक ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह के जैसे अभी कोई नहीं हो सकते।

उनके रास्ते पर चलकर बिहार को आगे बढ़ाने की जरूरत है। वह किसी एक दल के नहीं थे। बिहार की तरक्की को लेकर उन्होंने जो कार्य किए वह अभी तक किसी ने नहीं किया है। बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर लोगों को चलने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: