5
(2)

नवगछिया। आठवीं राष्ट्रीय बालक और बालिका जूनियर लगोरी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 28 से 30 जून तक रत्नागिरी चिपलुण, महाराष्ट्र में किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। यह बिहार लगोरी टीम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि यह पहली बार है जब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल किया है।

बिहार टीम के सदस्यों में नवगछिया पुलिस जिला की चार बालिकाएँ (अंजली भारती, शबनम कुमारी, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी) और दो बालक (शुभम कुमार, प्रेम कुमार) शामिल थे। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से यह सफलता हासिल की है। बिहार टीम के कोच और नवगछिया सेक्रेटरी प्रेम प्रकाश ने खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगली प्रतियोगिता में टीम और बेहतर प्रदर्शन करेगी और स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: