5
(1)

रिपोर्ट निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में बांका के पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पा रहे सिपाही चंदन कुमार की मौत दोपहर में हो गई। मृतक को कल ही रात में बांका पुलिस के द्वारा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। बांका से अस्पताल पहुंचने पर मीडिया ने सिपाही चंदन से बीमारी के बारे में पूछा तो उसने बताया था कि उसने आईबी शराब की हाफ बोतल पी है। जिसके बाद उसे धुंधला दिखाई दे रहा था, और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और देर रात आईसीयू में उसे डायलिसिस दिया गया था।

लेकिन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भागलपुर के डॉक्टरों के द्वारा फिर भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं मौत के बाद अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन इसे पेट में दर्द होने के कारण हुई मौत बता रहा है जो पोस्टमार्टम के लिए कागज अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस आया है। उसमें यह साफ तौर पर लिखा हुआ है कि पेट दर्द होने के कारण उसे भर्ती किया गया था। अब समझा जा सकता है कि जब मृतक का आखिरी बयान मीडिया के पास साफ तौर पर है। उसके बाद भी प्रशासन जहरीली शराब से हुई मौत को छुपाने में लगा हुआ है।

वही मृतक चंदन के परिजन ने बताया कि उसे बताया गया था कि चंदन के पेट में दर्द हुआ था। जिसके लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही परिजन से चंदन के बयान के बारे में पूछने पर परिजन भी छुपाते नजर आए और कहते नजर आए की उसे होश नहीं था। जबकि रात में मृतक पूरे होशो हवास में था और साफ तौर पर बता रहा था। मृतक चंदन शेखपुरा के गगौर का रहने वाला था। मृतक के अंतिम बयान के बावजूद भी लीपापोती का खेल जारी है, तो और मामलों में क्या हुआ होगा समझा जा सकता है। चंदन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है उसके बाद उसे उसके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: