5
(2)

भागलपुर की नजराना नाज ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

भागलपुर /निवास मोदी

भागलपुर। बिहार राज्य सीनियर वर्ग जूडो प्रतियोगिता 2022 23 में भागलपुर जिला एवं द इंस्टिट्यूट ऑफ स्नेक फिस्ट मार्शल आर्ट के 4 खिलाड़ी ने पदक पे अपना कब्जा जमाया, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य* हासिल किया है

बालिका वर्ग मे 48 किलो भार में ऋचा सिंह:- कांस्य ,52 किलो भार में अन्नु राज:- कांस्य और 78 किलो भार में नजराना नाज ने स्वर्ण पदक हासिल की है वही बालक वर्ग में 90 किलो भार में अमित शाह ने रजत पदक हासिल कर भागलपुर का नाम रोशन किया है।

स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाने वाली भागलपुर की खिलाड़ी नजराना नाज जिनके कोच मो. मसी उल ओला हैं, इस खिलाड़ी का चयन सीनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया ये खिलाड़ी 16 से 20 अगस्त को लखनऊ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी,

उक्त जानकारी शारीरिक शिक्षक, कोच सह भागलपुर जिला जूडो संघ के महासचिव रोहित खेतान ने दिया!!

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: