5
(1)

बिहपुर। मंगलवार को बिहपुर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर बिहपुर के डाकबंगला परिसर में  उन्हें  श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की गई। श्रधांजलि सभा की अध्यक्षता खरीक के द्ल्लु यादव एवं संचालन जिप सदस्य मोइन राइन ने किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा  वे भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक,

राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके है। लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता है।वे सरल और सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया। हमलोगों को उनके बताये रास्तों पर चलना चाहिए। राजद जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ,नंदू यादव ,किशोर यादव ,लालू यादव समेत अन्य कई मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: