5
(1)

बिहपुर: 17 को बिहपुर विधानसभा स्तरीय जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बिहपुर विस जदयू की बैठक शुक्रवार को बिहपुर डाकबंगला में हुई।जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती की मौजूदगी में बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार लाल ने व संचालन खरीक प्रखंड पार्टी प्रभारी राजनीति तांती ने किया।जिलाध्यक्ष श्री भारती ने बताया कि जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम 17 को डाकबंगला मैदान बिहपुर में होगी।जिसमें बिहपुर,नारायणपुर व खरीक प्रखंड जदयू के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व सदस्य समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल होगें।प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के नाम की सूची प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी कर दिया गया है।

सूची के अनुसार भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल,पुर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन ,विधायक ललितनारायण मंडल व जदयू के प्रदेश सचिव पप्पू सिंह निषाद मुख्य वक्ता होगें।वहीं जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह व जिला महासचिव शिवशंकर चौधरी,रंजीत मंडल,अनिल पटेल व श्यामल प्रसाद आदि समेत बिहपुर विस के तीनों प्रखंडों से पहुंचे पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कहा कि17 कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम ऐतिहासिक सफल होगा।बैठक में जिला बीस सूत्री कमेटी के सदस्य मदन राम,जिला उपाध्यक्ष उमेशचंद्र पटेल,शैलेंद्र ठाकुर,अभिनंदन पोद्दार व सरोज चौधरी आदि अन्य कई नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: