5
(1)

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें हिमांशु मोहन मिश्र को अध्यक्ष, नित्यानंद झा को सचिव, और दीपक कुमार झा को कोषाध्यक्ष चुना गया। समिति ने मेले और पूजा की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले में ब्राह्मण भोजन, लाइट व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, और बाहर से आने वाले भक्तों के ठहरने, स्वच्छ पानी और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाएगी। प्रशासनिक सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

पूजा समिति ने यह भी निर्णय लिया कि 2 से 7 पूजा तक बिना पानी ढाकामोर से आए कलाकारों द्वारा मनोरंजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। 6 और 7 पूजा को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसके बाद नवमी, दशमी, और एकादशी को ग्रामीण कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसका निर्देशन पुतुल जी और कन्हैया सर करेंगे।

आकर्षण के केंद्र: टावर झूला, ब्रेक डांस, मिकी माउस

मेले में टावर झूला, ब्रेक डांस और मिकी माउस जैसे झूले मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। समिति को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें मुन्ना मिश्रा, दिनेशचंद्र झा, किशोर कुमार झा, संजय कुमार झा, शम्भू गोस्वामी, दिलीप कुमार झा, पप्पू झा, नवनीत झा, और प्रभास चंद्र झा को शामिल किया गया है।

इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने मेले की तैयारियों को लेकर अपना सहयोग और समर्थन दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: