5
(1)

बिहपुर।शनिवार को रूद्र सेना संगठन  द्वारा बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा दुमुहि चौक पर बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव का पुतला फूंक गया।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार तथा संचालन प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने किया।ज्ञात हो की
नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव के द्वारा मीडिया को संबोधित करते हुए मनुस्मृति,रामायण,गुरु गोवलकर के थॉट को दुनिया में नफरत फ़ैलाने वाली चीज बताया था।

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गलियारे में काफी उथल पुथल देखा जा रहा है। वहीं
। मौके पर रूद्र सेना संगठन के अध्यक्ष  अध्यक्ष बिट्टू चौधरी ने कहा बिहार का दुर्भाग्य है की बिहार को चंद्रशेखर यादव जैसा मानशिक बीमार  शिक्षा मंत्री मिला है। ऐसे शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में बिहार की शिक्षा व्यवस्ता अंधकार में ही जाएगा। वही भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी ने बिहार सरकार से शिक्षा मंत्री को  बर्खास्त करने की मांग की।इस  मौके पर  दिलखुश कुमार मिश्रा ,विक्की झा , बुलेट कुमार, शिवम कुमार, गौतम कुमार ,गोलू कुमार, सत्यम कुमार,सूरज कुमार, सुनील कुमार , रिक्की झा एवं सैकड़ों  रामचरित मानस प्रेमी उपस्थिति थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: