5
(1)

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में मंगलवार को संपन्न हुए बिहपुर प्रखंड से रीमा देवी को प्रमुख पद पर और ऐनामुल को उप प्रमुख पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। रीमा देवी को कुल 17 मतों में नौ मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी पूनम कुमारी आठ मत प्राप्त हुए। एक मत से पूनम कुमारी पराजित हुई। रीमा देवी के प्रस्तावक ललन कुमार मंडल, समर्थक नेहा प्रवीण थी। वहीं पुनम कुमारी के प्रस्तावक दरोगा प्रसाद सिंह व समर्थक रजिया खातुन थी।

उपप्रमुख पद पर ऐनामुल हक एक वोट से विजयी हुए। ऐनामुल को नो वोट प्राप्त हुए तो अमन आनंद को आठ वोट मिले। एक वोट से अमन आनंद पराजित हुए। ऐनामुल के प्रस्तावक दिनेश ऋषिदेव व समर्थक मदीना खातुन थी। वहीं अमन आनंद के प्रस्तावक विमल शर्मा, समर्थक धनिक सिंह थे। इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने सभी पंचायत समिति सदस्यों को नशा मुक्ति के साथ पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: