5
(1)

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर वार्ड संख्या 13 निवासी पंच नीलम देवी, पत्नी स्वर्गीय नारायण प्रसाद सिंह, ने नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा को एक आवेदन देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 15 सितंबर की रात करीब 8 बजे बिहपुर थाना के एसआई राजनाथ सिंह और अन्य पुलिसकर्मी, साथ ही उनके पड़ोसी, उनके घर पर जबरन घुसने की कोशिश करते हुए महिलाओं के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार किया।

आवेदन में नीलम देवी ने बताया कि उस रात घर के सभी सदस्य, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल थे, खाना खा रहे थे। तभी बिहपुर थाना के एसआई राजनाथ सिंह, 4-5 अन्य पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ उनके घर पहुंचे और जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। सभी उनके बेटे नवनीत सिंह को ढूंढ रहे थे, जो रिश्तेदारी में भोज खाने गए थे। जब नीलम देवी और उनकी पुतोहु ने बिना महिला पुलिसकर्मी के आने का कारण पूछा और सुबह नवनीत के लौटने पर उन्हें थाने भेजने की बात कही, तब पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें धमकियां दीं।

नीलम देवी ने बताया कि उनका बेटा नवनीत सिंह भारत सिक्योरिटी एजेंसी का संचालक है और वह ज्यादातर समय सूरत और गुजरात में रहता है। उनके बेटे या परिवार के किसी भी सदस्य पर कोई आपराधिक मामला नहीं है, फिर भी पुलिसकर्मी उनके घर आकर महिलाओं की मान-मर्यादा को ठेस पहुँचा रहे हैं।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी रौशन कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, मम्मी सिंह आदि उन्हें और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने एसपी से जांचोपरांत न्यायोचित कार्रवाई की गुहार लगाई है, साथ ही भविष्य में किसी अप्रिय घटना के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: