5
(1)

ग्रामीणों की मदद से दो दमकल ने आग पर पाया काबू

नवगछिया। इस्माइलपुर प्रखंड के नवटोलिया गांव में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से फूंस के घर मे अचानक आग लग गई। इस आगलगी की घटना में स्थानीय चार मज़दूर किसानों के फूंस का घर सहित घर मे रखा फर्नीचर, अनाज, कपड़े, बर्तन व लाखों रूपीए नकदी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। लाखों रूपीए नकद एवं जेवर भी जलने की बात कही बताई गई। तेज हवा के कारण काला धुंआ के साथ आग की लपटें काफी ऊपर उठ रही थी।

ऊपर उठते धुएं को देख ग्रामीण घबरा गए, चारो तरफ कोहराम मच गया। लोग खुद को बचाने व घर मे पड़े सामान को बचाने के प्रयास में जुटे थे। वही अग्निपीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पंचायत के समाजसेवी समेत सैकड़ो ग्रामीण बोरिंग, कुंआ व चापाकल के सहारे आग बुझाने में जुटे रहे। जानकारी मिलते ही इस्माईलपुर थानाध्यक्ष अमोद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वही दो दमकल वाहन की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तबतक सबकुछ जलकर खाक हो चुका था।

अग्निपीड़ितों में चमकलाल मंडल, रूपन मंडल, गुड्डू मंडल, मकुन मंडल और गुलाबी मंडल शामिल है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर मे आग लगी और तेज हवा के कारण आग ने अन्य घरों को चपेट में ले लिया। रूपन मंडल के घर मे शादी समारोह की तैयारी चल रहा था। 10 मार्च को पुत्री की शादी होने वाली थी। शादी के लिए सभी तैयारी पूरी थी। खरीददारी कर सभी सामान आ गया था। वही मकुन मंडल का दुकान व मशीन जल गया। इस्माईलपुर अंचलाधिकारी ने कहा अग्निपीड़ितों को हरसंभव सरकारी राहत मुहैया कराया जाएगा। इधर ग्रामीणों ने इस्माइलपुर में एक स्थायी दमकल देने की मांग नवगछिया अनुमंडल प्रशासन से किया है। ग्रामीणों ने बताया कि आज अगर दमकल यहां रहता तो कुछ हद तक बर्बादी से बचाया जा सकता था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: