5
(2)

नवगछिया | नवगछिया पुलिस जिला के खरीक प्रखंड के एनएच 31 खरीक चौक के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया। जब खरीक चौक पर मौजूद बिजली उपकेंद्र में भीषण आग लग गई। घटना आज करीब 09:00 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक वहां मौजूद कर्मी कुछ समझ पाते तब तक धीरे धीरे यह आग पूरे बिजली उपकेंद्र में फैल गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा खरीक थाना को सूचना दिया गया।

जब तक दमकल की गाड़िया पहुंचती तब तक लोगो के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद मौके पर नवगछिया एवं खरीक थाना से आए दमकल की गाड़ियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है की आगलगी की इस घटना में करीब 10 लाख के मशीन पैनल सहित अन्य सामान जल जाने की आशंका है। फिर भी अभी नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: