3.5
(4)

नवगछिया के विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने नवगछिया एवं बिहपुर अंतर्गत बकाया उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। कार्यपालक अभियंता इंदु भूषण कश्यप ने बताया कि समीक्षा के उपरांत ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के उपभोक्ताओं को समय रहते अगर बकाया भुगतान कर दिया गया तो कार्रवाई से बच जाएंगे।अगर छापेमारी अभियान के तहत पकड़ा गया तो वैसे उपभोक्ता के उपर कार्रवाई की जायेगी। कार्यपालक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में बकाया राशि रखने वाले उपभोक्ता लगभग 956 से अधिक है।

जहां पर लगभग 3लाख 22 हजार बकाया है। इसी तरह से नवगछिया सहायक अभियंता के क्षेत्र में कुल बकाया उपभोक्ता 4388 है। इनके यहां लगभग 62करोड 62 बकाया है। इसी तरह से बिहपुर में बकाया उपभोक्ताओं की संख्या दो हजार 507 है। जिसमें नो करोड़ रुपया बकाया है। इन सभी उपभोक्ताओं के द्वारा अगर समय रहते हुए राशि भुगतान नहीं किया गया तो इनके उपर डिस्कनेक्शन के साथ-साथ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

दोनों ही सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ एक टास्क फोर्स गठन किया गया है। जिसमें विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 10 हजार से बकाया अधिक रखने वाले उपभोक्ताओं के उपर कानूनी डंडा चलेगा। नवंबर दिसंबर महीने में 31 दिसंबर तक सारे तीन करोड़ रुपया की वसूली हुई थी। साथ ही 27 लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ 1955 लोगों पर डिस्कनेक्शन की कार्यवाही हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: