5
(1)

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बीरबन्ना गॉव में रविवार की रात्रि करीब साढे ग्यारह बजे करीब 80 चक्र गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। गोलीबारी की घटना को लेकर ग्रामीण दहशत में जी रहे है।सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने घटनास्थल से तीन जिंदा कारतूस व पॉच खोखा बरामद किया है। मामले में पीड़ित परिवार बीरबन्ना निवासी प्रितम यादव ने गॉव के ही करीब 13 लोगों के विरुद्ध भवानीपुर ओपी में दो लाख की रंगदारी मॉगने एवं विरोध करने पर हथियार से लैस होकर घर पर चढ़कर गोलीबारी करने व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करते हुए बीरबन्ना निवासी मुकेश यादव,अवधेश यादव,विनोद यादव,अमर यादव,गिरीश यादव,फंटूश यादव,कुमोद यादव,रंजन यादव,निखिल यादव,चंदन यादव,मृत्युंजय यादव,भवेश यादव,धीरज यादव समेत 13 लोगों के विरुद्ध गोलीबारी का आरोप लगाया है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष महेश कुमार ने देते हुए बताया की मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कांड के अनुसंधान कर्ता अनि मुकेश कुमार यादव छानबीन में जुट गए है।जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी और दोषी अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर भेजा जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: