


एमएलसी चुनाव पर सरकार में हो रही खीचातानी पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में कहा कि सरकार से हटते ही मुकेश सहनी का मंत्री पद समाप्त हो जायेगा। इससे उसका हिरोगिरी ही समाप्त हो जायेगा। सरकार पांच वर्ष तक चलेगा। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं हैं। मुकेश सहनी को एमएलसी सीट क्यो दिया जायेगा। उसका कोई उम्मीदवार ही नहीं हैं। भाजपा का एमएलसी सीट था। उसे दिया गया। वह बड़ी पीछे झोर खोजते हैं।

वह नहीं मिलने वाला हैं। मुकेश सहनी भाग कर कहा जायेगा। जो सम्मान मिल रहा हैं वह भी समाप्त हो जायेगा। मांझी समझदार व्यक्ति हैं। वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे। वहीं जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत पर कहा कि खुद का बना हुआ शराब मत पीजीए। इससे लोगों की मौत हो रही हैं। नीतीश कुमार ने सभी बार्डर को सील कर दिया गया। कहीं कहीं से चोरी छिपे शराब आ रही हैं। शराब बंदी हैं फीर भी लोग शराब पीकर मर रहे हैं। इससे जनसंख्या कम होगी। बिहार को विशेष पैकेज मिलना चाहिए।
