0
(0)

नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पावर ग्रीड के पास एनएच 31 पर स्कूटी द्वारा महिला को टक्कर मारने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में खगड़िया जिला के गोगरी थाना के सहरोन निवासी कुशो सिंह के पुत्र अरजेश कुमार, महिला नवगछिया थाना के नयाटोला निवासी नरेश ठाकुर की पत्नी रंजना देवी हैं। बताया जा रहा हैं कि अरजेश स्कूटी पर कटिहार जिला के कुर्सेला थाना क्षेत्र के बभनचक्का अपने बहनोई के घर जा रहा था।

महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान महिला को स्कूटी ने टक्कर मार दिया। जिसमें महिला व स्कूटी सवार घायल हो गया। दोनो को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: