Category Archives: अपराध

रात के एक बजे पानी पीने के उठी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया : रात के एक बजे पानी पीने के उठी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म हुआ. पीड़िता की मां के बयान पर नवगछिया महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता की मां ने नवगछिया थाना मक्खातकिया के अमित कुमार को नामजद आरोपित बनाया. दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोप लगाया है. पीड़िता की मां नवगछिया महिला थाना की पुलिस को बताया कि मेरी पुत्री रात एक बजे पानी पीने के लिए उठी थी. इस दौरान अमित कुमार ने दुष्कर्म किया. नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने पीड़ित लड़की की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल नवगछिया में करवायी. पीड़िता का 164 का बयान नवगछिया व्यवहार न्यायालय में करवाया गया. कोर्ट के आदेश पर पीड़िता को बालिका कल्याण केंद्र में रखा गया […]

Noimg

भागलपुर : बांस काटने के दौरान हुई झड़प में अधेड़ महिला की मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के मायागंज अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पूर्णिया की रहने वाली 55 वर्षीय अधेड़ महिला अनीता देवी की पड़ोसियों से विवाद के कारण घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतिका अनीता देवी का बस इतना कसूर था कि उसने पड़ोसियों को बांस काटने से मना किया था। इस बात से गुस्साए पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अनीता देवी को तत्काल भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी आज तड़के सुबह लगभग 5 बजे मौत हो गई। मृतिका के पुत्र किशोर शाह ने बताया कि राजेंद्र शाह, मनोज शाह, […]

Noimg

गंगा नदी में 5 वर्षीय बच्ची की बहती लाश को देखकर मचा हड़कंप || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के सबौर प्रखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इंग्लिश गांव के वार्ड नंबर 10 चाय टोला के पास गंगा नदी किनारे एक 5 वर्षीय बच्ची की बहती हुई लाश देखी गई। इस दृश्य को देखकर नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे गांव के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए। फिलहाल बच्ची की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 112 पुलिस गश्ती गाड़ी को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पहचान के प्रयास में सभी थानों से संपर्क साधा जा रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर […]

Noimg

जमीनी विवाद में जमकर चला लाठी, कई लोग घायल, वीडियो हुआ वायरल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिले के इसीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र के गौराडिह में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि रेखा देवी का पारिवारिक जमीन को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसकी सूचना रेखा देवी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी थी, और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इस दौरान, देवशरण पोद्दार और उनके परिवार ने रेखा देवी के पुत्र रंजीत पोद्दार, भरत पोद्दार, और नंदन कुमार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को पहले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में स्थानांतरित […]

Noimg

मारकर जीजा को चाकू, साला हुआ फ़रार || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र के सिटीएस रोड में शुक्रवार की देर रात साले ने अपने बहनोई पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। जख्मी बहनोई को पुलिस ने नाथनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के विसपुरिया गांव निवासी कृष्णदेव कुमार सिंह के रूप में हुई है। कृष्णदेव हजारी साह लेन में रहकर ट्यूशन पढ़ाते हैं। जख्मी का भांजा अमरेश कुमार ने बताया कि कृष्णदेव कुमार सिंह की शादी 2016 में भागलपुर के खंजरपुर में हुई थी। परिवारिक विवाद के चलते मामला कोर्ट में चल रहा था, और कृष्णदेव अपनी पत्नी को छोड़कर नाथनगर के हजारी साह लेन स्थित एक लॉज में रहकर ट्यूशन पढ़ाते थे। साले ने जान से मारने की […]

Noimg

औद्योगिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह बहादुरपुर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान शिवम के रूप में हुई है, जो गुरुवार ही काठमांडू से अपने परिवार के साथ घर लौटा था। परिजनों के अनुसार, शिवम कल गुरुवार शाम किसी काम से घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं आया। उसकी खोजबीन के बाद, आज शुक्रवार स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर पड़े एक शव की सूचना पुलिस को दी। मृतक के फूफा, सोनू कुमार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की छानबीन की […]

लोडेड देशी कट्टा, चौदह जिंदा गोलियां और विंडोलिया के साथ दो अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: नवगछिया पुलिस ने मंगलवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की जब गोपालपुर थाना पुलिस ने तीनटंगा करारी बजरंगबली चौक के समीप दो अपराधियों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया था कि सभी फरार और वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर लगातार छापेमारी करें। गिरफ्तार अपराधियों का विवरण नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मंगलवार की देर रात करारी तीनटंगा बजरंगबली चौक के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस वाहन देखकर भागने का प्रयास करते देखा गया। पुलिस ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान तीनटंगा करारी निवासी सौरव कुमार उर्फ सुरफा (पिता: अर्जुन यादव) और […]

लीची बगान को लूटने की नीयत से फर्जी कागजात के आधार पर साजिश, आवेदक ने दर्ज कराई शिकायत ||GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी अशोक कुमार सिंह (पिता: स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह) ने बुधवार को बिहपुर थाना में आवेदन देकर फर्जी कागजात के आधार पर लीची बगान को दूसरे के यहां बेचने की साजिश रचने के मामले में केस दर्ज कराया है। अशोक कुमार सिंह, जो वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं, ने बताया कि उनके पिता के नाम से बभनगामा पुवारी टोला में लीची का बगान है। इसका खाता नंबर 337 और खसरा 1807 कुल रकवा 92 डिसमिल है। इस जमीन का दाखिल खारिज और जमाबंदी उनके पिता स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह के नाम से दर्ज है और इसका मालगुजारी भी जमा है। पिछले कई वर्षों से इस बगान की देखभाल और सुरक्षा का […]

Noimg

अवैध हथियार के साथ चार नाबालिक लड़कों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: केला, कलाई और क्राइम से मशहूर नवगछिया पुलिस जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहपुर थाना क्षेत्र में कम उम्र के युवकों द्वारा खिलौनों की तरह अपने हाथों में अवैध हथियार (देशी कट्टा और पिस्टल) लहराने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार नाबालिग लड़के गांव की सड़कों पर खुलेआम अवैध हथियार (देशी कट्टा और पिस्टल) अपने हाथों में लेकर भोजपुरी गाने पर स्टेटस लगा रहे हैं। हालांकि, जीएस न्यूज़ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार, हथियार लहराते चारों युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडीह निवासी अंकुश यादव (पिता: फंटूश यादव), अंकेश यादव (पिता: पांडव यादव), दिलखुश यादव (पिता: जोगो यादव) और आलोक यादव […]