Category Archives: आयोजन

Noimg

बाल भारती विद्यालय में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना, भजन संध्या में गूंजे भक्ति गीत  || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया के बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में सोमवार को विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। सुबह पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन समारोह की शुरुआत हुई। विद्यालय परिसर में भक्ति भाव का माहौल बना रहा, जहां शिक्षक, विद्यार्थी और समिति के सदस्य पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में सम्मिलित हुए। पूजा-अर्चना के उपरांत विद्यालय परिसर में संध्या समय भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्रवण म्यूजिकल ग्रुप द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन संध्या में मां सरस्वती की महिमा और ज्ञान की ज्योति को समर्पित गीतों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नवनीत कुमार सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, […]

Noimg

बाल भारती में विधि-विधान से हुआ सरस्वती पूजन || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया : बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही ज्ञान, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की उपासना का पर्व बसंत पंचमी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। नवगछिया के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में सरस्वती पूजन पूरे मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जयसवाल, सभी शिक्षकगण, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। पूजन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद छात्रों ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की वंदना और आरती की। जयघोष से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो गया। विद्यालय के प्राचार्य कौशल […]

Noimg

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजनोत्सव || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया शहर के मखाताकिया स्थित सावित्री पब्लिक स्कूल में विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। मां की वंदना, आरती व जयघोष से विद्यालय का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं द्वारा माता की स्तुति की गई। विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा-अर्चना विद्यालय के नए खेलकूद परिसर में की गई, जबकि मंगलवार को प्रतिमा का स्थानीय पोखर में विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्राचार्य अमित कुमार सिंह, शिक्षक सुरेश सिंह, नवरत्न कुमार, अमित कुमार, राम बहादुर यादव, सूरज कुमार, मिथिलेश […]

Noimg

अंग समागम में रंगकर्मी शीतांशु अरुण का होगा सार्वजनिक अभिनंदन || GS NEWS

DESK 1010

सीतांशु अरुण बोले, बढ़ रही है रंगकर्म की चुनौतियां प्रदीप विद्रोही भागलपुर। रंगकर्मी शीतांशु अरुण पिछले कई दशकों से रंगकर्म में जुटे हुए हैं। विश्व मातृभाषा दिवस पर भागलपुर में अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका सभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अंग समागम में उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जा रहा है। यह समागम भारत के जाने माने रंगकर्मी और नाटककार वीरेंद्र नारायण के जन्मशती वर्ष पर उनकी याद में किया जा रहा है। इस मौके पर उनसे हुई बातचीत के कुछ प्रमुख अंश यहां प्रस्तुत हैं। 2 नाटक के क्षेत्र में कैसी-कैसी चुनौतियां सामने आती है?नाटक के क्षेत्र में चुनौतियों का सामना पहले भी कर रहा था, आज भी कर रहा हूं। बर्तमान समय में तो […]

Noimg

TMBU के हिंदी विभाग के शिक्षक नें जन्मदिन पर तलवार से कटा केक, लगाया ठुमका,वीडियो वायरल || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर से सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। हिंदी विभाग में सहायक प्राध्यापक दिव्यानंद देव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक विवादित अंदाज में पार्टी का आयोजन किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राध्यापक तलवार से केक काट रहे हैं, वहीं अश्लील गाने बजाकर छात्र छात्राओं के साथ ठुमका लगाते हुए नृत्य करते हुए मगन दिख रहे हैं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विवाद उठने की आशंका है। हालांकि, इस वीडियो की वास्तविकता और तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन कुछ सूत्रों के अनुसार, यह घटना 30 जनवरी को घटी थी। इस संबंध में […]

Noimg

जमालपुर TRD ने विद्युत संचालन के 100 वर्षों की महाकाव्य यात्रा का उत्सव ज्ञान के दीप से मनाया. || GS NEWS

DESK 1010

प्रदीप विद्रोही भागलपुर। ईस्टर्न रेलवे के मालदा डिवीजन ने भारतीय रेलवे में विद्युत संचालन के 100 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। यह शताब्दी उत्सव जमालपुर के OHE और PSI डिपो में आयोजित किया गया। जिसमें मालदा डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) मनीष कुमार गुप्ता की मार्गदर्शन में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और संगोष्ठी शामिल थीं, जो विद्युत संचालन के भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में अहम योगदान को उजागर करने के उद्देश्य से थीं। दिनभर चले इस उत्सव की शुरुआत चित्रकला प्रतियोगिता से हुई, जिसमें जूनियर और सीनियर श्रेणियों के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विजेताओं को विद्युत संचालन के महत्व के बारे में उनके कलात्मक चित्रण के लिए पुरस्कार […]

Noimg

नवगछिया के गोपालपुर डिमहा रही टोला में अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चलाया जागरूकता अभियान  || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया: अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, हरनाथचक NH 31 के छात्रों ने नवगछिया के गोपालपुर अभिया में जागरूकता रैली व गोपालपुर के डिमहा रही टोला में नशा मुक्ति पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस नाटक का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और युवाओं को इसके नुकसान से बचने के लिए प्रेरित करना था। नाटक में छात्रों ने नशे की वजह से होने वाली सामाजिक और शैक्षणिक बर्बादी को प्रमुखता से दिखाया। इसमें विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे एक छात्र, जो पढ़ाई के लिए शहर जाता है, धीरे-धीरे नशे का शिकार हो जाता है। नशे की लत के कारण उसकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है और […]

Noimg

वीरेंद्र नारायण की याद में होगा राष्ट्रीय अंग समागम || GS NEWS

DESK 1010

कर्ण पुरस्कार की नामी हस्तियां होंगी सम्मानित @ समागम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से कर्ण गढ़ के महा द्वार पर रेत के ढेर पर अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार द्वारा कर्ण की प्रतिमा बनाना रहेगा। प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंग जन गण, अंग मदद फाउंडेशन और अंगिका सभा फाउंडेशन की ओर से तीसरी बार विश्व मातृ भाषा दिवस 21 फरवरी को अंग और अंगिका को समृद्ध करने के मकसद से राष्ट्रीय अंग समागम का आयोजन भागलपुर में किया जाएगा। समागम में अंग और अंगिका को लेकर चर्चा होगी और कुछ जरूरी प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। उपर्युक्त आशय की जानकारी अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधीर मंडल और बिहार प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार […]

Noimg

राष्ट्रीय अंगिका समन्वय समिति का महाधरना || GS NEWS

DESK 1010

अंगवासी अंगिका की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे @ प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को भागलपुर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपेंगे प्रदीप विद्रोही भागलपुर। अंगिका के मान – सम्मान और अधिकार के लिए राष्ट्रीय अंगिका समन्वय समिति के द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन सैंडिस कम्पाउण्ड की मुख्य सड़क के किनारे महाधरना दिया गया। धरना में शामिल दर्जनों लोगों ने बेबाकी से अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे तामझाम के साथ अंग की धरती पर कदम रख रहे हैं। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है और उनसे अंगवासियों का सवाल है कि उनकी भाषा के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार क्यों किया जा रहा है ? अंग क्षेत्र को मिथिला क्षेत्र क्यों बताया […]