Category Archives: नवगछिया

जदयू ने निकाली मुख्यमंत्री के प्रति आभार यात्रा || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के आदेशानुसार बिहार के सभी जिलों में जातीय जनगणना के ऐतिहासिक फैसले के लिए नीतीश कुमार के प्रति धन्यवाद ज्ञापन हेतु आभार यात्रा निकाली गई. संगठन जिला नवगछिया में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने चैती दुर्गा स्थान से नवगछिया स्टेशन गोलंबर के बीच आभार यात्रा निकाली. मौके पर जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल और नवगछिया के संगठन प्रभारी राजकिशोर दांगी भी मौजूद थे. विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार समाज के पिछली पंक्ति के एक-एक व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसी संकल्प को पूरा करने के लिए उन्होंने जातिगत जनगणना कराने का निर्णय लिया है. जिलाध्यक्ष वीरेंद्र […]

श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के द्वारा निकाली गई भव्य निशान शोभा यात्रा // GS NEWS

DESK 04 B0

श्री श्याम भक्त मंडल नवगछिया के तत्वाधान में मारवाड़ी विवाह भवन नवगछिया से सैकड़ों श्याम भक्तों द्वारा निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यह निशान शोभायात्रा मारवाड़ी धर्मशाला से मेन रोड स्टेशन रोड से नवगछिया जीरो माइल होते हुए, भागलपुर जीरो माइल से भागलपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंची। वहां श्याम भक्तों ने अपना निशान बाबा को अर्पित किया। इस निशान शोभायात्रा में श्याम भक्त ढोल नगाड़े गाजे-बाजे के साथ झूमते नाचते गाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह भक्तों पर पुष्प वर्षा हो रही थी। निशान शोभायात्रा में नवगछिया पुलिस एवं भागलपुर पुलिस भी साथ साथ चल रही थी। निशान शोभायात्रा में श्याम भक्तों के लिए मारवाड़ी विवाह भवन में श्री श्याम भक्त मंडल, फूड प्लाजा में श्याम दीवाने, वैभव […]

नवगछिया पुलिस का सख्त कदम: दोहरे और अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, नवगछिया पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, बसों, ट्रकों, ऑटो रिक्शा और अन्य स्थानों पर दोहरे अर्थ वाले या अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे गानों का प्रसारण समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और बच्चों की मानसिकता पर। पुलिस प्रशासन ने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है, और गानों के प्रसारण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है। DESK2025