Category Archives: सड़क दुर्घटना

Noimg

भाई के शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में एक चचेरे भाई की शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना तब घटी जब बाइक सवार युवक बकरी के बच्चे से टकरा गया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वालों ने घायल युवक के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। चार लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई की और धारदार हथियार से उसका गला काटने की कोशिश की। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। घटना […]

Noimg

एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, एंबुलेंस से टकराकर बिजली खंभे से भिड़ी || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में तातारपुर थाना क्षेत्र के अशानंदपुर के समीप एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार में सवार चार लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं जबकि कार और एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाथनगर से भागलपुर की तरफ जा रही एंबुलेंस और भागलपुर से आ रही कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बिजली के खंभे से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में एंबुलेंस में कोई मरीज […]

Noimg

हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सबौर क्षेत्र चौक के समीप एक अनियंत्रित हाईवे ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। करीब 5 मिनट तक युवक ट्रक के अंदर दबा रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाल कर सबौर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने घायल की स्थिति गंभीर देख उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक की पहचान मलखान निवासी मदन मंडल के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि गौरव पढ़ने के लिए रोज मलखान से सबौर आते थे। आज भी वह जा रहा था, तभी हाईवे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, पुलिस ने हाईवे […]

Noimg

अज्ञात वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग हुए जख्मी, मायागंज रेफर || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। थाना क्षेत्र एनएच 31 पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार खगरिया जिला के बेलदौर थाना क्षेत्र के पचाठ निवासी जटाशंकर झा पिता कृष्ण झा 19 वर्ष, कृष्ण झा पिता विश्वनाथ झा 62 वर्ष, कल्याणी देवी पति कृष्ण झा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जटाशंकर झा अपने माता-पिता को पूर्णिया अपने रिश्तेदार के घर से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। नवगछिया बस स्टैंड के समीप पीछे से अज्ञात ट्रक ने धक्का मार दिया और मौके […]

Noimg

व्रज वाहन और ट्रक में टक्कर, दो महिला बल समेत पांच पुलिस कर्मी जख्मी, मायागंज रेफर || GS NEWS

AMBA0

नारायणपुर एनएच 31 पर भगवान पेट्रोल पंप के समीप घटी घटना नवगछिया। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान पेट्रोल पंप से पश्चिम एनएच 31 पर शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे पुलिस व्रज वाहन और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में पुलिस व्रज वाहन पर सवार दो महिला बल समेत पांच पुलिस कर्मी घायल हो गए। घायलों में लखीसराय पुलिस लाइन में तैनात भागलपुर जिला के रंगरा थाना अंतर्गत मकंदपुर निवासी सीताराम गोस्वामी के पुत्र सब इंस्पेक्टर शिवनंदन गोस्वामी, लखीसराय जिला अंतर्गत गढ़ी विशनपुर निवासी शंकर साह के पुत्र पुलिस वाहन चालक धर्मवीर कुमार, मुंगेर जिला के टेटीया बंबर थाना अंतर्गत छाता गांव निवासी त्रिलोक यादव के पुत्र कांस्टेबल संदीप कुमार, पश्चिमी चंपारण के गोबर घाना थाना क्षेत्र […]

Noimg

ट्रक और पुलिस वाहन में सीधी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिला के नवगछिया पुलिस जिला नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर उस समय चीख-पुकार मच गई। जब लखीसराय की ओर से भागलपुर जा रहे पुलिस के वाहन की एक अनियंत्रित ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पुलिस गाड़ी में सवार 6 पुलिस कर्मियों में से 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में भर्ती कराया गया। हादसे के दौरान अनियंत्रित ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही भवानीपुर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जहां सभी पुलिसकर्मी को नारायणपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सभी घायलों […]

Noimg

महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत चौहान पब्लिक स्कूल के सामने एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। मृतक, बीवी लाडो रानी, अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर पंखा टोली बारात जा रही थी। रास्ते में चौहान पब्लिक स्कूल के सामने ब्रेकर आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े। इसी दौरान जगदीशपुर की ओर से आ रहे भारी वाहन ने बीवी लाडो रानी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उनका बेटा मोहम्मद युवरान बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना अध्यक्ष सूरज कुमार वैभव और […]

Noimg

अनियंत्रित वाहन पेड़ से टकराया, चालक समेत एक सवार मायागंज रेफर || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिले में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जिनमें कई लोगों की जान जा रही है। एक ताजा घटना पीरपैंती प्रखंड स्थित ब्लॉक और थाने को जोड़ने वाली सड़क पर हुई। शेरमारी से दुलदुलिया जा रहे चारचक्का वाहन की तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में पेड़ से टकरा कर खाई में जा गिरा। राहगीरों ने तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया और घायलों को पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। उपास्थित चिकित्सक डॉ. जीतू कुमार ने बताया कि अजीत कुमार (उम्र 50 वर्ष), पिता कृष्ण कुमार, ग्राम पकड़िया, जिला कटिहार निवासी और सुजीत कुमार (उम्र 50 वर्ष), पिता नारद राम, पीरपैंती सादिकपुर निवासी, को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। इसके अलावा, […]