Category Archives: आयोजन

Noimg

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया : बुधवार को नवगछिया भाजपा कार्यालय में एकदिवसीय विस्तृत जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष के अध्यक्षता में हुई. इस बैठक के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री व भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह थे. विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक का आगाज महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मुख्य अतिथि श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ,विधान परिषद जीवन कुमार,बिहपुर के विधायक ई कुमार शैलेंद्र , जिला अध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद,पूर्व सांसद अनिल यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा विनोदमंडल,जिला प्रभारी कन्हैया मंडल ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिनेश यादव मुकेश राणा आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किए. कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री […]

Noimg

प्रभारी मंत्री को बिहुला विषहरी की कहानी की पत्रिका भेंट || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: बुधवार को नवगछिया पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग मंत्री सह-भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सिंह एवं विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, बिहपुर विधायक ई. शैलेन्द्र का मनसा सदन में बिहुला विषहरी पूजा समारोह के अध्यक्ष विमल किशोर पोद्दार ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पोद्दार ने मंत्री संतोष कुमार सिंह को बिहुला विषहरी की कहानी की पत्रिका भेंट की और नवगछिया से बिहुला विषहरी के जुड़ाव के बारे में जानकारी दी। विमल किशोर पोद्दार ने नवगछिया को पर्यटन स्थल बनाने की मांग भी रखी, जिससे इस ऐतिहासिक स्थान को पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान मिल सके। उन्होंने मंत्री और अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को बिहुला विषहरी की कहानी से जुड़ी मंजूषा पेंटिंग से निर्मित […]

Noimg

नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: भागलपुर नगर निगम से स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए पुनः नगर निगम में समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखने के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। नगर आयुक्त नितिन नवीन ने कहा कि इस जागरूकता रैली के जरिए आम जनता को प्रेरित किया जा रहा है कि वे अपने-अपने घरों के कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। उन्होंने आगे कहा कि भागलपुर नगर निगम का लक्ष्य अन्य शहरों की तरह सफाई के मामले में नंबर वन रैंक प्राप्त करना है। आज की जागरूकता रैली में नगर निगम के कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी और नगर निगम के […]

Noimg

शहादत दिवस पर याद किए गए क्रांतिकारी उधम सिंह || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: फ्रेंड्स ऑफ तिलकामांझी सामाजिक मित्र मंडली भागलपुर द्वारा स्थानीय तिलकामांझी स्थित कार्यालय में क्रांतिकारी उधम सिंह के 84वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष इंदुभूषण झा की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस समारोह का शुभारंभ प्रधान संरक्षक जगतराम साह कर्णपुरी ने क्रांतिकारी उधम सिंह के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित सदस्यों ने चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उधम सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर जगतराम साह कर्णपुरी ने कहा कि आजादी हमें 1947 में मिली, लेकिन स्वतंत्रता संग्राम में जांबाजों की आहुति बहुत पहले से जारी थी। अंग्रेज हुकूमत से क्रांतिकारियों का संघर्ष जारी था, और उधम सिंह का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। मुख्य अतिथि […]

Noimg

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर का हुआ पीईईआर एसेसमेंट || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर का पीईईआर एसेसमेंट, जिला स्वास्थ्य समिति के आदेश पर रेफरल अस्पताल नाथनगर भागलपुर की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर का कायाकल्प जांच की। जिसमें ओपीडी एनसीडी, डेंटल क्लीन, लैब कक्ष, प्रसव कक्ष, गोल्ड चैन, एएनसी कक्ष, आपातकालीन कक्ष, ऑपरेशन थियेटर कक्ष आदि की बारीकी से जांच की। हर्बल गार्डन व गार्डन का भी निरीक्षण किया। जांच में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। कहा, प्रोटोकॉल के अनुसार साफ-सफाई होनी चाहिए। फिनाइल ब्लीचिंग से सफाई हो। कायाकल्प मे सभी फाइल एवं सभी पंजी की जाँच की। टीम लीडर डॉक्टर अनुपम सहाय ने कहा, लोग रोग लेकर अस्पताल आते हैं ऐसा ना हो रोग अस्पताल से ले जाए इसलिए अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा […]

Noimg

अग्नि सुरक्षा सह जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी  || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। अग्निशमन विभाग नवगछिया के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा अग्नि सुरक्षा सह जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं जगह-जगह फेनोपी लगाकर लोगों को आग से बचाव हेतु जानकारी दी गई। इस जन जागरूकता अभियान में विधायल के सैकड़ों बच्चे एवं दर्जनो ग्रामीण शामिल हुए। जन जागरूकता पुलिस लाइन नवगछिया से निकलकर नवगछिया बाजार होते हुए मकंदपुर चौक का भ्रमण कर ok पुनः अग्निशामालय नवगछिया पहुंची। इस जागरूकता अभियान में नवगछिया अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, प्रधान अग्निक धीरज कुमार, अग्निक चालक रविरंजन कुमार, जयप्रकाश कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार, मोहन कुमार, आफताब आलम, अग्निक़ सुरेंद्र पासवान, ध्रुव कुमार राय, विनय कुमार, राहुल कुमार, रंजन कुमार, लालू कुमार, गृहरक्षक उमेश कुमार, पंकज ठाकुर, नंदकिशोर कुमार एवं जवाहर मंडल […]

Noimg

सचिव (व्यय) ने किया कोषागार एवं डीआरसीसी का किया निरीक्षण || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। वित्त विभाग, बिहार, पटना के (व्यय) सचिव दीपक आनंद के द्वारा कोषागार कार्यालय भागलपुर एवं जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) भागलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेंशनरों की समस्या को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित सभी मामलों का त्वरित निष्पादन का निदेश वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार को दिया। साथ ही उनके द्वारा ओबी सस्पेंश, अंकेक्षण आपत्तियाँ, मासिक वेतन विपत्र, मासिक लेखा प्रेषण, उच्च न्यायालीय मामलों, मुद्रांक, बज्रगृह की सुरक्षा, कर्मियों की उपस्थिति एवं उनके कार्यों के बारे में विस्तृत समीक्षा की गई। कोषागार कार्यालय के कार्य प्रणाली पर उनके द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। उन्होंने विपत्रों को ससमय पारित करने एवं विपत्रों को पारित करते समय वित्तीय नियमों का दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने का […]

Noimg

इलेक्ट्रो होम्योपैथी बोर्ड को सशक्त कर पैथी के विकास के लिए बजट में पाँच करोड़ रुपये देने की घोषणा पर राजस्थान के मुख्यमंत्री को दी बधाई || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। राजस्थान देश का पहला राज्य है जहाँ वर्ष 2018 में ही बसुन्धरा राजे की सरकार नें इलेक्ट्रो होम्योपैथी को शासकीय मान्यता दे दी। उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इलेक्ट्रो होम्योपैथी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुभाष कुमार विद्यार्थी नें कहा। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रो होम्योपैथी की समस्त औषधियाँ केवल वनस्पतियों और शुद्ध जल से बनाई जाती है जो कि लिम्फ और ब्लड को प्यूरीफाय कर रोगों को समूल ठीक करती है। इन्होंने राजस्थान के वर्त्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बधाई दी है जिन्होंने इलेक्ट्रो होम्योपैथी बोर्ड को सशक्त कर पैथी के विकास हेतु 29 जुलाई 2024 को बजट में पाँच करोड़ रुपये देने की घोषणा की है । AMBA