Category Archives: घटना

Noimg

स्नान करने के दौरान महादेवपुर घाट पर चौदह वर्षीय किशोर डूबा || GS NEWS

AMBA0

शव की तलाश जारी नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के महादेवपुर गंगा घाट पर रविवार की दोपहर करीब पौने दो बजे स्नान करने के दौरान एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक ख़रीक थाना क्षेत्र के अठनिया निवासी पीतांबर राय के ईकलौता पुत्र आनंद कुमार 14 वर्ष की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार दलबल के साथ महादेवपुर घाट पहुंचे और ख़रीक अंचलाधिकारी के साथ एसडीआरएफ के सहयोग से शव की खोजबीन शुरू की। इधर घटना की सूचना घरवालों को मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। घरवाले दहाड़ मारकर रोने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर अपने चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर घाट […]

Noimg

लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपित को पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया : लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले आरोपित को नवगछिया थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित सुपौल जिला के बैद्यनाथपुर निवासी सचिन कुमार है. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2022 में गृहस्था कैपिटल प्राइवेट फाइनेंनस लिमिटेड कम्पनी के नाम से दो व्यक्ति द्वारा नवगछिया जीरो माईल के पास फर्जी कार्यालय खोलकर भागलपुर एवं मधेपुरा जिला के करीब 100 ग्रामिण महिलाओं को लोन के नाम पर प्रत्येक महिला से 3,110रू लेकर कार्यालय बंद कर भाग गया था. इस संबंध में पीड़ित महिला के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. कांड अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान के […]

Noimg

मोटरसाइकिल-बस की टक्कर में पति-पत्नी की मौत || GS NEWS

AMBA0

ख़रीक एनएच 31 बगड़ी चौक के समीप हुआ हादसे का शिकार मृतक दंपति खगड़िया जिला के भरतखंड के थे निवासी नवगछिया। ख़रीक थाना क्षेत्र एनएच 31 बगड़ी चौक समीप तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल में जबरदस्त धक्का मार दिया। पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ख़रीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। जहाँ मृतका को पोस्टमार्टम एवं घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा। जहाँ से घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहाँ इलाज के दौरान घायल की भी मौत हो गई। मृतक खगड़िया जिले […]

Noimg

बाथ थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव में अज्ञात लोगों द्वारा वृद्ध की हत्या, शव झाड़ी में मिला || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के पिपरा गाँव में अज्ञात लोगों द्वारा एक वृद्ध की हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया। मृतक दिनेश प्रसाद सिंह, जिन पर दो दिन पूर्व एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया था, का शव उनके घर के पास एक झाड़ी में मिला। बच्ची की माँ ने दिनेश प्रसाद सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, जिसके बाद बाथ थाना पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया। दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र अभिनंदन कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि उनके पिता की साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि गाँव के कुछ लोगों ने उनके पिता पर झूठा […]

Noimg

गंगा में डुबकी बैरिकेटिंग के अंदर, काहे की जान छे त जहान छे – विधायक प्रत्याशी प्रेम सागर उर्फ़ डब्लू यादव || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: बीते रविवार और सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के तीन प्रमुख घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबने से कुल 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 18 से 22 साल के युवक थे। इस दुखद घटना के बाद गोपालपुर विधानसभा के विधायक उम्मीदवार और नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने काँवरियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील जारी की है। डब्लू यादव ने कहा, “गंगा में स्नान करते समय बैरिकेटिंग के अंदर ही रहें। पिछले रविवार की रात हुई बड़ी दुर्घटना से सभी को सबक लेना चाहिए। इस घटना में चार परिवारों का चिराग बुझ गया था। गंगा में स्नान करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। बैरिकेटिंग के अंदर ही […]

Noimg

भगत सिंह चौक पर अज्ञात शव पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: जोगसर थाना क्षेत्र के भगत सिंह साईं मंदिर के निकट एक अज्ञात शव मिला है। शव मिलने के बाद स्थानीय दुकानदारों ने जोगसर थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही जोगसर थाना के थाना अध्यक्ष कृष्णानंद कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शव की पहचान के लिए जिले के कई थाना क्षेत्रों में मृतक का फोटो भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया, शव देखने से यह किसी भिखारी का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, स्थानीय लोग और दुकानदारों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने इस व्यक्ति को कभी नहीं देखा था। मौत का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस मामले की जांच […]

Noimg

अभिभावक के सर फोड़नें वाले पुनामा प्रताप नगर के प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड || GS NEWS

AMBA0

जगदीशपुर प्रखंड बीआरसी में रहेगी प्रति नियुक्ति नवगछिया प्रखंड के पुनामा प्रताप नगर के मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सुनील कुमार सिंह पर इसी महीने की शुरुआत में अभिभावक से ₹1500 लेकर के नामांकन करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर सर फोड़ने का मामला सामने आया था। जिसको लेकर के स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था। जिस पर मध्यान भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने मामले की जांच कर प्रधानाध्यापक के ऊपर कारवाई करने की अनुशंसा किया था। जिसके आलोक में डीपीओ स्थापना के द्वारा प्रपत्र क गठन कर […]

Noimg

तेज रफ्तार हाइवा ने खड़े हाइवा में मारा धक्का || GS NEWS

AMBA0

चालक गंभीर मायागंज में भर्ती नवगछिया। विक्रमशिला पहुंच पथ परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत वैभव होटल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी हाइवा में पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। घटना में धक्का मारने वाले हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परबत्ता गस्ती पुलिस ने घायल चालक को मायागंज अस्पताल भागलपुर मे भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा। घायल चालक बांका जिला के अमरपुर के जनकपुर निवासी वैभव यादव है। परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि धक्का मारने वाला हाइवा को जप्त कर लिया गया है। अग्रतर कार्यवाई की जा रही है। AMBA

Noimg

गोराडीह थाना क्षेत्र में 15 जून को हुए हत्याकांड में शामिल अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में 15 जून को सुमेश मंडल की हत्या के मामले में शामिल अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भागलपुर के सिटी एसपी श्री राज ने बताया कि इस हत्याकांड में एक नामजद अभियुक्त और तीन अज्ञात अपराधी शामिल थे। नामजद अभियुक्त को गोराडीह पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर गोराडीह थाना पुलिस और डिआइयु की टीम ने सत्तन यादव, विनोद दास और रंजीत वर्मा को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। सत्तन यादव पहले से भी भागलपुर के कई थानों का अभियुक्त रहा है, जिससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि का खुलासा होता है। पुलिस की इस कार्रवाई से गोराडीह […]