December 26, 2021
खैरपुर कदवा में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया वाजपेयी जी का जन्मदिन ||GS NEWS
DESK 04ढोलबज्जा: शनिवार को खैरपुर कदवा में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुखिया पंकज कुमार जायसवाल के साथ देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन मनाया. मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, मंडल महामंत्री नवगछिया ग्रामीण के शुभाशीष कुमार, उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार के साथ सुबोध जायसवाल, पवन जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, रामोतार मंडल, पिंटू कुमार, प्रियतम कुमार व सकलदेव यादव के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने वाजपेई जी के तैलीय चित्र प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित की. मुखिया ने कहा कि- अटल जी देश के अच्छे नेता के साथ-साथ एक अच्छे पत्रकार व कवि भी थे. सच्चे देशभक्त के रूप में समर्पित उनके योगदान को देश हमेशा याद करेगी। DESK 04