Category Archives: दुखद

Noimg

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो मासूम सहित तीन घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर-हसडीहा मुख्य सड़क पर मखना गांव के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार-पांच लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज गति से आ रहे पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के अठगांव निवासी मो आशिक की पत्नी बीबी मुनिया (45 वर्ष) के रूप में की गई है। घायलों में मृतका के पुत्र कुर्बान (6 वर्ष), बीबी रूमाला (25 वर्ष) और उसकी बेटी आफरीन खातुन (3 वर्ष) शामिल हैं। यह सभी लोग ऑटो से मुश्तफापुर कमालचक से अपने घर अठगांव जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो […]

Noimg

प्रोफेसर डॉ० सत्यवान कुमार उर्फ श्रवण शास्त्री का निधन, इलाके में शोक की लहर || GS NEWS

AMBA0

गोपालपुर के तीनटंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी घाट ठाकुरबाड़ी के निवासी प्रोफेसर डॉ० सत्यवान कुमार उर्फ श्रवण शास्त्री का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण गुरुवार रात 09:27 बजे पारस अस्पताल दरभंगा से रेफर कर पटना वेदांता अस्पताल पहुंचने के क्रम में हो गया। श्री शास्त्री वेद विभाग के सहायक प्रध्यापक और विद्यावाचस्पति प्रो डॉ० सत्यवान कुमार उर्फ श्रवण शास्त्री के नाम से प्रचलित थे। बिहार क्षेत्र उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव में अनेक भागवत महापुराण का वाचन एवं वैदेही भजन सम्राट नाम से प्रख्यात इस विद्वान का निधन बिहार राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अंतिम संस्कार गंगा तट के तिनटंगा घाट में विधिवत संपन्न हुआ। श्री शास्त्री को मुखाग्नि उनके पुत्र सत्यम […]

Noimg

बिहपुर के 99 वर्षीय विरेंद्र प्रसाद साह का निधन || GS NEWS

AMBA0

बिहपुर : गुरुवार की शाम बिहपुर प्रखंड अंतर्गत हरियो गांव के निवासी 99 वर्षीय विरेंद्र प्रसाद साह का निधन हो गया। निधन की जानकारी होते ही विरेंद्र प्रसाद साह की पुत्री, भागलपुर मेयर डॉ. वसुन्धरा लाल अपने परिजनों के साथ हरियो पहुंची। मेयर ने पिता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मेयर की मां समेत भाई सच्चिदानंद साह, प्रो. विवेकानंद साह और बड़ी बहन विद्योत्तमा देवी समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे। भागलपुर भाजपा के पूर्व जिला जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, पूर्व उपमेयर डॉ. प्रीति शेखर, मृणाल शेखर और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर मेयर डॉ. वसुन्धरा लाल से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महादेवपुर घाट पर उनका अंतिम […]

Noimg

वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह की बहन का निधन ||GS NEWS

AMBA0

नवगछिया – देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह की बहन शीला देवी का निधन हो गया. 80 वर्षीय शीला देवी देवी का निधन नवगछिया स्थित नीजी आवास पर हुआ. कुछ समय से वे बीमार चल रही थी. बता दें कि अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं. इनके भाई एनके सिंह कई हिन्दी तथा अंग्रेज़ी अख़बारों के एडिटर रहे हैं. वहीं छोटे भाई सुरेंद्र कुमार सिंह उत्तर प्रदेश में एक दैनिक अखबार के एडिटर, भतीजा राहुल सिंह मध्य प्रदेश में राज्य सूचना आयुक्त तथा शीला देवी के बड़े पुत्र संजॉय सिंह भी दिल्ली में सीनियर पत्रकार (एडिटर) हैं. उनकी हाल ही में हृदय की बायपास सर्जरी हुई थी और बिलकुल स्वस्थ थीं. ग़ाज़ियाबाद के जनसत्ता अपार्टमेंट में […]