January 25, 2025
सुल्तानगंज थाना परिसर में मतदाता जागरूकता, श्रमदान, मौनी अमावस्या, सरस्वती पूजा को लेकर अहम बैठक || GS NEWS
DESK 101भागलपुर। सुल्तानगंज थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता, श्रमदान के साथ मौनी अमावस्या, सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल मौजूद रहे। बैठक में सभी दल के राजनीतिक संगठन, समाजसेवी, वार्ड पार्षद और पंचायत के मुखिया के साथ संयुक्त बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला परिषद सदस्य आशा जायसवाल ने इस मौके पर नये थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने मीडिया को बताया कि मौनी अमावस्या […]