September 2, 2024
आशा की रंगरा सीएचसी में मौत, प्रसव पीड़ित महिला की देखभाल के दौरान बिगड़ी तबीयत ||GS NEWS
DESK 04 Bनवगछिया के रंगरा सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शनिवार की रात प्रसव पीड़ित महिला की देखभाल के दौरान आशा उर्मिला देवी की मौत हो गई। उर्मिला देवी, रंगरा थाना सधुआ के स्वर्गीय बलराम प्रसाद सिंह की पत्नी थीं। शनिवार की रात, उर्मिला देवी एक प्रसव पीड़ित महिला को डिलिवरी करवाने के लिए सीएचसी रंगरा लेकर आई थीं और उसे भर्ती करवाने के बाद रात में वहीं रुक गईं। सुबह करीब चार बजे, अचानक उर्मिला देवी को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक उर्मिला देवी अपने पीछे एक पुत्र, नवरत्न कुमार सिंह, और चार पुत्रियों, ज्ञानमाला कुमारी, हेमलता कुमारी, ममता कुमारी, रूबी कुमारी को छोड़ गई हैं। सुधीर सिंह, संजय सिंह, राजेंद्र […]