Category Archives: सन्हौला

Noimg

ग्रामीण पंचायती के दौरान जमकर मारपीट, दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सन्होला थाना क्षेत्र के सकरमा पंचायत में मामूली विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण कुछ दिन पहले का एक घटना है, जब एक पक्ष के जानवर दूसरे पक्ष की खोपड़ी में घुस गए थे और कुछ सामान बर्बाद कर दिए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायती बुलाई थी। पंचायती के दौरान, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज […]

Noimg

धू-धू कर सन्हौला मुख्य मार्ग पर जला हाइवा, ट्रैक्टर चालक फरार || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के सन्हौला मुख्य मार्ग 84, मुर्गियाचक पेट्रोल पंप के निकट अचानक एक 18 चक्का वाला हाइवा जलने लगा। ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई कि आखिर हुआ क्या? सूत्रों के अनुसार, एक 18 चक्का वाला हाइवा घोघा की तरफ से आ रही थी तभी उसकी जोरदार टक्कर एक ट्रैक्टर से हुई। हाइवा अनियंत्रित होकर 11 हजार पावर के तार के पोल से जा टकराई। इस जोरदार टक्कर से हाइवा में भीषण आग लग गई। तदनंतर, धू-धू कर हाइवा जलने लगा और मौके से दोनों वाहन के चालक फरार हो गए। हालांकि, अग्निशमन विभाग की वाहन भी पहुंची, लेकिन तब तक हाइवा का काम तमाम हो चुका था। इस घटना में किसी के हताहत की सूचना […]

Noimg

ताड़र गांव में ठनका गिरने से एक अधेड़ की हुई मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के ताड़र गांव में बिते दोपहर ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं पंचायत समिति सदस्य अभिनव कुमार सिंह ने बताया कि ताड़र के फुलवारी टोला निवासी रंभो यादव पिता जमादार यादव खेती का काम करने गांव से पूरब अंतिबांध बहियार में अपनी पत्नी के साथ गया था दोपहर में अचानक बर्षा होने लगी पानी से बचने के लिए रंभो यादव बगल के ताड़ वृक्ष के नीचे जाकर बैठ गया जबकि उसकी पत्नी खेत में काम करती रही, इसी बीच बर्षा के साथ अचानक तेज आवाज के साथ बिजली चमकी और ताड़ वृक्ष पर ठनका गिरा और रंभो वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई वहीं सन्हौला थानाध्यक्ष चंदन कुमार […]

Noimg

थाना परिसर में लगा मुहर्रम का मेला, शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना परिसर में मोहर्रम का मेला शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। मेला में इतनी भीड़ थी कि तिल रखने की भी जगह नहीं थी। थाना परिसर की तंग जगह के कारण मेले में आए लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेला की विधि व्यवस्था के लिए बीडीओ शेखर सुमन, सीओ रजनीश चंद्र राय, अंचल पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार और थानाध्यक्ष चंदन कुमार उपस्थित थे। जदयू के वरिष्ठ नेता शुभांन्द मुकेश भी लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद थे। मेले में केवल एक ही गेट होने के कारण अनहोनी की आशंका बनी रही। जगह की कमी के कारण महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। सन्हौला थाना परिसर में आयोजित इस मेले में […]

Noimg

सन्हौला पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा गाड़ी जप्त || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सन्हौला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनकी महिंद्रा गाड़ी को भी जप्त कर लिया है। यह घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के सरकंडा मोड़ पर हुई, जहाँ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 541 बोतल में 202 लीटर विदेशी शराब बरामद की। सन्हौला थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार कारोबारी पंकज कुमार दास और मिथुन कुमार को न्यायालय हिरासत में भेज दिया गया है। सन्हौला थाना पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान महिंद्रा कोवाटो गाड़ी को रोका गया, लेकिन गाड़ी का चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा और गाड़ी […]