Category Archives: अपराध

Noimg

जगदीशपुर में हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के पास लोहा पुल पर बुधवार देर रात पुलिस ने तीन बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। ये बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर, थानाध्यक्ष गणेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई, जिसमें पु.अ.नि. रामचन्द्र यादव, दारोगा अमरजीत कुमार सिंह, मुलायम यादव और सुधीर कुमार सिंह शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब लोहा पुल के पास पहुंची, तो तीनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान पुरैनी नयाटोला के मो. हसनैन (23 वर्ष), पुरैनी करबला के मो. अफताब (20 वर्ष) और मुस्तफापुर के मो. इरफान (19 वर्ष) […]

Noimg

जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी, आठ लोग घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर : जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव में देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी होने पर आठ लोग घायल हो गए। सुखनंदन यादव के अनुसार, विवाद के दौरान नेहा कुमारी, रूचि कुमारी, रवि कुमार उर्फ पीपी कुमार और वे स्वयं घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष से जवाहर यादव ने बताया कि उनके पक्ष से बंटी कुमार यादव, मुंशी कुमार यादव, मुन्ना कुमार यादव और वे स्वयं घायल हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को हिरासत में […]

Noimg

पुलिसिया थर्ड डिग्री कार्रवाई से परेशान हुए घायल लोगों से मिलने पहुंचे सांसद अजय मंडल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस की थर्ड डिग्री कार्रवाई से घायल हुए लोगों से मिलने के लिए सांसद अजय मंडल पहुंचे। गोराडीह पुलिस द्वारा 7 लोगों को हिरासत में लेकर जानवरों की तरह पीटने और टॉर्चर करने की घटना से पूरा इलाका सदमे में है। 14 जून को सुमेश मंडल की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद अपराधियों को पकड़ने के प्रयास में गोराडीह पुलिस ने दो दिन पहले 7 लोगों को पूछताछ के लिए रात 2:00 बजे थाने पर बुलाया। पुलिस ने उन सभी को हाथ-पैर बांधकर करंट लगाकर पीटा और एक युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया। इस क्रूर कार्रवाई से […]

Noimg

सड़क निर्माण करने पर दो पक्षों में तनातनी, फायरिंग || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क निर्माण शुरू करने पहुंचे अधिकारियों की टीम पर दो पक्षों के बीच तनातनी और फायरिंग की घटना सामने आई। बरसों से चल रहे विवाद के बाद जिला प्रशासन ने जीरो माइल थाना क्षेत्र के मीरा चक मोहल्ले में सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में स्थानीय लोगों में खुशी देखी जा रही थी। हालांकि, कुछ स्थानीय लोग मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों से उलझ गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और कई राउंड फायरिंग की भी बात सामने आई। बताया जा रहा है कि विवादित जमीन को लेकर यह तनातनी हुई, जहां स्थानीय दबंग बिहार सरकार की जमीन को निजी जमीन बताकर कब्जा करना चाह रहे थे। इस कारण वर्षों […]

Noimg

सांसद देवेश चंद्र द्वारा मुस्लिम यादव और कुशवाहा के टिप्पणी पर बोले विधायक अजीत शर्मा – जल्द कार्रवाई हो और सांसद को निलंबित किया जाए || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर :  सांसद देवेश चंद्र द्वारा मुस्लिम यादव और कुशवाहा को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के बाद बिहार में राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बयान के बाद कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सांसद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अजीत शर्मा ने कहा, “जब से भारत वर्ष आजाद हुआ है और जब से मैं इस धरती पर हूं, तब से किसी भी नेता का इस तरह का बयान नहीं सुना था कि मुसलमान यादव और कुशवाहा का काम नहीं करूंगा। यह लोकतंत्र की हत्या और संविधान की हत्या है। इस तरह का बयान बिल्कुल जायज नहीं है।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सांसद देवेश चंद्र को निलंबित करने और उन पर उचित कार्रवाई करने की […]

Noimg

लोदीपुर थाना क्षेत्र के चमरिया पोखर में असामाजिक तत्वों ने दिया जहर, लाखों की मछली मरी || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: लोदीपुर थाना क्षेत्र के गौहारियो गांव में स्थित 1 एकड़ 40 डिसमिल चमरिया पोखर में असामाजिक तत्वों द्वारा जहर दिए जाने से लाखों रुपये की मछलियों की मौत हो गई। पीड़ित छोटे लाल मंडल, जो इस पोखर में मछली पालन करते हैं, ने बताया कि 13 जून की रात लगभग 11 बजे गांव के ही चंदन मंडल, तिरंगा मंडल और इन्द्रदेव मंडल ने उनके पोखर में जहर डाल दिया और भाग गए। देखते ही देखते करीब 5 क्विंटल मछलियां मर कर किनारे आ गईं। पीड़ित छोटे लाल मंडल के अनुसार, मछलियां अभी छोटी थीं, इसलिए करीब 2 लाख का नुकसान हुआ है, लेकिन कुल आंकड़ा 10 लाख के पार है। छोटे लाल मंडल ने इस घटना की लिखित शिकायत […]

Noimg

दियारा इलाके में फसल लूट को लेकर चली कई राउंड गोलियां, जान बचाकर भागे लोग || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र जीरोमाईल थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के नीचे बदमाशों ने हथियार के बल पर मकई की फसल लूट ली। विरोध करने पर किसान पर तीन राउंड फायरिंग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और पिछले तीन घंटे से पुलिस वहां पर कैंप कर रही है। गणेश यादव, जिन्होंने विक्रमशिला पुल के नीचे अपने खेत में मकई की फसल लगाई थी, ने बताया कि बदमाशों ने जबरदस्ती फसल लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद गणेश यादव जान बचाकर वहां से भागे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। औद्योगिक क्षेत्र (जीरोमाईल) थाना अध्यक्ष मुरलीधर शाह अपने दल-बल के […]

Noimg

कलयुगी मां की क्रूरता: पटरी के पास मिला दो नवजात शिशुओं का शव || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सच ही कहा गया है कि कलयुग में कुछ भी हो सकता है। अब तो ममता की मूर्ति कहे जाने वाली मां भी कलयुगी हो गई है। एक कलयुगी मां ने अपना पाप छुपाने के लिए दो नवजात शिशुओं को एक कैरी बैग में पंखा टोली रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी के किनारे छोड़ दिया और फरार हो गई। यह घटना एक मां पर ही नहीं, बल्कि आज की पीढ़ी पर भी सवाल खड़ा करती है। कुछ युवाओं ने नवजात शिशुओं को देखा और तुरंत 112 पर डायल किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर नवजात शिशुओं को अपने कब्जे में ले ली। सवाल यह उठता है कि आखिर किसी की जिंदगी आने से पहले उसे क्यों खत्म […]

Noimg

पुरानी दुश्मनी में चली गोली, एक घायल ||  GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के बांका जिले के संग्रामपुर में पुरानी रंजिश को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें गोली लगने से राकेश यादव घायल हो गए हैं। घटना के बाबत राकेश यादव ने बताया कि बुधन यादव से उनकी किसी बात को लेकर पुरानी दुश्मनी चल रही थी। 15 जून को जब राकेश बाहर गए थे और कल वापस अपने घर आए, तो बुधन यादव, उसका पुत्र सुदामा यादव एवं सुदामा यादव का साला उनके घर में आकर गाली-गलौज करने लगे और उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए कहा। जब राकेश ने इसका विरोध किया, तो सुदामा यादव ने पहले लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। फिर सुदामा यादव ने अपनी कमर से हथियार निकाला और अपने साले के […]