Category Archives: उपलब्धि

Noimg

10-10 लाख से हर वार्ड होगा चकाचक, नवगछिया नगर परिषद की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय || GS NEWS

AMBA0

NAUGACHIA : ,नवगछिया नगर परिषद की आम बैठक सोमवार को समय 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सभापति प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सभी पार्षदों ने अपनी-अपनी मांगें रखीं। सभापति प्रीति कुमारी ने बताया कि नगर में विकास के लिए नगर परिषद द्वारा हर वार्ड में दो योजनाओं के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि देने की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा, हर वार्ड में मुख्य स्थलों एवं चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी लिया गया है। बरसात से पहले हर वार्ड में नाला सफाई का कार्य किया जा रहा है। बाजार स्थित गोपाल गौशाला के पोखर में छठ घाट के निर्माण कार्य के साथ-साथ सौंदर्यीकरण का कार्य भी किया […]

Noimg

तकनीकी साधनों से अब किसान कम मेहनत में ज्यादा अर्जित कर सकेंगे आय || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: कृषि को विकसित करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विभाग और सरकार मिलकर नए-नए तकनीकी साधनों को अपना रहे हैं, जिससे किसानों को अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। इन तकनीकों का उपयोग कर किसान कम मेहनत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। तकनीकी साधनों के आने से मेहनत कम लगती है और उत्पादन बढ़ता है। नए तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं किसान भागलपुर के कई किसान अपने खेतों में नई तकनीकों का प्रयोग कर रहे हैं और अन्य किसानों को भी इसके लाभ और हानि के बारे में बता रहे हैं। कजरैली के किसान गूँजेश गुंजन ने नए तकनीकों का उपयोग कर खीरा की खेती की है। गूँजेश ने खीरा की खेती के लिए लाइट ट्रैप और स्टिकी […]

Noimg

युवा अब आत्मनिर्भर होने के लिए कर रहे हैं बकरी पालन || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के युवा अब रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए बकरी पालन की ओर रुख कर रहे हैं। यह नया ट्रेंड बनता जा रहा है, लेकिन गर्मी के दिनों में बकरी के बच्चों को बीमारियों से बचाना एक बड़ी चुनौती बन गया है बकरी पालन करने वाले युवाओं के सामने गर्मी के मौसम में बकरी के बच्चों को बीमारियों से बचाना एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। गर्मी के दिनों में बकरी के बच्चों को निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है, जो उनके जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। इस विषय पर जब पशुपालन अधिकारी डॉ. रणधीर कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि लोग सबसे बड़ी गलती करते हैं कि बकरी के बच्चों को धूप में […]

Noimg

सबौर प्रखंड के खानकित्ता में एक परिवार ऐसा जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बन रहा प्रेरणा स्रोत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: भागलपुर के सबौर प्रखंड के खानकित्ता पंचायत में संतोष कुमार सिंह का परिवार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गया है। संतोष कुमार सिंह के तीनों बेटे-बेटियों ने बचपन से ही जूडो-कराटे का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने कई गोल्ड मेडल जीते और प्रमाण पत्र हासिल किए हैं। भारत के विभिन्न राज्यों में अपनी प्रस्तुति देकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संतोष कुमार सिंह की पुत्री कल्याणी कुमारी, बेटे पृथ्वी कुमार सिंह और कोहिनूर कुमार सिंह ने बताया कि आत्मनिर्भर होना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जूडो-कराटे सीखना इसलिए शुरू किया ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें। यह परिवार गांव का पहला ऐसा परिवार है जहां सभी सदस्य आत्मनिर्भर बनने के लिए जूडो-कराटे […]

Noimg

खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र में किलकारी भागलपुर के तीन बच्चों का हुआ चयन || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर के कुश्ती विधा के एक बालक और दो बालिकाओं का चयन खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (KISCE) पटना में हुआ है। इसकी पहली चयन प्रक्रिया 19 अप्रैल 2024 से 21 अप्रैल 2024 तक पाटलिपुत्रा खेल परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें किलकारी भागलपुर के 14 बच्चों ने भाग लिया था। इस प्रक्रिया में चर्चित कोचों के निर्देशन में बच्चों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों में 4 बालिकाएं और 1 बालक को अगले चरण के लिए चुना गया। पाटलिपुत्रा खेल परिसर में 19 मई 2024 से 3 जून 2024 तक 15 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों की विभिन्न गतिविधियों द्वारा जांच की गई। शिविर […]

Noimg

नए आपराधिक कानून का प्रशिक्षण: डीजीपी ने वर्चुअल माध्यम से किया मार्गदर्शन || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर – सोमवार को भागलपुर में पुलिस कर्मियों को नए आपराधिक कानून का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भागलपुर प्रेक्षत्र के रेंज डीआईजी विवेकानंद, एसएसपी आनंद कुमार सहित भागलपुर, बांका, और नवगछिया के सभी पुलिस अधिकारी शामिल हुए। पटना से वर्चुअल माध्यम के जरिए डीजीपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को नए आपराधिक कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी। तीन दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक अधिकारी को नए कानून के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले दिन सैकड़ों पुलिसकर्मी टाउन हॉल में एकत्रित होकर इस कार्यक्रम में भाग लिया और नए कानूनों के प्रावधानों को समझने का प्रयास किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस कर्मियों की क्षमता और कानून प्रवर्तन में […]

Noimg

विकास समन्वय समिति की बैठक आहूत : भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दिए दिशा निर्देश || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर – भागलपुर स्मार्ट सिटी को और अधिक विकसित और विकासशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत भागलपुर में कई कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्यों में व्यस्तता के कारण इन कार्यों की गति थोड़ी धीमी हो गई थी। अब इन कार्यों को पुनः तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा ताकि शहर में चौमुखी विकास हो सके। बैठक में जिलाधिकारी के साथ-साथ डीडीसी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी […]

Noimg

जीवन जागृति सोसायटी ने नई दिल्ली में किया शाखा का उद्घाटन || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर : , जीवन जागृति सोसायटी, भागलपुर, जो मुख्यतः अंग क्षेत्र में आपदा एवं अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय है, अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गतिविधियाँ बढ़ाने के उद्देश्य से नई दिल्ली में अपनी शाखा का उद्घाटन किया है। यह उद्घाटन दिनांक 9 जून 2024 को कुतुब विहार, द्वारिका सेक्टर 19, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ योगेन्द्र सिंह सवारवाल के द्वारा किया गया, जिन्होंने आपदा में फंसे सैकड़ों लोगों की जान बचाई है, विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं और आग लगने की घटनाओं में। 82 वर्ष की आयु में भी वे आपदा फरिश्ता के रूप में लोगों को बचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्हें दिल्ली शाखा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्य प्रमुख […]

Noimg

एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अजय मंडल की जीत पर खुशी जाहिर ||GS NEWS

AMBA0

नवगछिया जदयू के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी अजय मंडल की जीत पर खुशी जाहिर की है. एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं. नवगछिया के दोनों विधानसभा गोपालपुर और बिहपुर से अजय मंडल को अपार मतों से यहां की जनता ने विजयी बनाया. जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया ने सांसद अजय मंडल को जीत की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मांग की है कि सांसद अजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाये. बधाई देने वालों में पूर्व चंदेश्वरी सिंह निषाद, जिला प्रवक्ता मिलन सागर मुन्ना सिंह, मुरारी मंडल, प्रभाकर निषाद आदि शामिल हैं. AMBA