Category Archives: गंगा

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी ||GS NEWS

DESK 040

कार्तिक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहते हैं। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पूर्णिमा सभी पूर्णिमा में बड़ी होती है। इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्व है। गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है । इसी कारण आज गंगा स्नान को ले जिले के गंगा घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है। बरारी पुल घाट सहित जिले के अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंच रही है. और लोग गंगा स्नान करने के बाद पूजा पाठ कर दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित कर रहे हैं वही घाटों की स्थिति काफी दयनीय होने के कारण लोगों को परेशानियों का भी […]

नारायणपुर चौहद्दी के छात्र की गंगा में डूबने से गयी जान ||GS NEWS

DESK 040

शनिवार को नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत चौहदी निवासी बंगटी यादव के करीब सत्रह वर्षीय पुत्र बिहारी यादव की गंगा में डूबने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार बिहारी यादव गंगा दियारा के बासा पर से बकरी लेकर नाव से वापस घर आ रहा था। नाव पर करीब दस व्यक्ति सवार थे। नाव पर बकरी आपस में लड़ गई और नाव असंतुलित हो गया। बिहारी नाव के किनारे पर बैठा था। नाव संतुलित होने के बाद बिहारी नाव से नीचे गंगा में गिर गया। गंगा में गिरने के बाद गंगा की तेज तेज धारा में बिहारी पानी की गहराई में चला गया। यह देख नाव पर सवार सभी व्यक्ति बिहारी को बचाने के लिए गंगा […]

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ स्पर संख्या छह पर धसान जारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाइस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ स्पर संख्या छह पर धसान जारी रहने से जल संसाधन विभाग के अभियंताओं के हाथ -पाँव फूलने लगे हैं। दर्जनों ठेकेदारों के द्वारा बाँस का बंडल डाल कर हो रहे धसान को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ बाँस का बंडल व बालू भरी बोरियाँ डाला जा रहा है तो कुछ देर के बाद गंगा नदी की तेज धार में करवाया गया कार्य बह जा रहा है। जलस्तर में वृद्धि होने के कारण विभागीय अभियंताओं के समक्ष तटबंध को स्पर संख्या छह के निकट बचाना चुनौती से कम नहीं है।हालाँकि मुख्य अभियंता ई राजेन्द्र मेहता, बाढ संघर्षात्मक बल के अध्यक्ष ई महेन्द्र प्रसाद, अधीक्षण अभियंता […]

Noimg

बिहार के लिए गंगा कोसी कटाव पर सरकार की सतत निगरानी हो शकील अहमद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाभारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने नवगछिया के प्रमुख समस्याओं पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं की नवगछिया गंगा कोसी के बीच बसा हुआ है अगर नवगछिया के अस्तित्व को बचाना है तो इसके कटाव पर विशेष तौर पर बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार को विशेष ध्यान देना होगा उन्होंने पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि अगर केंद्र सरकार बिहार सरकार के माध्यम से कटाव से बचाव का राशि उपलब्ध कराता है तो केंद्र सरकार भी इस पर सतत निगरानी करें. लेकिन फ्लड फाइटिंग के तहत जो कार्य होता है वह बंदरबांट की तरह हो जाता है जिसके कारण कटाव में सफलता नहीं मिल पाता है उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस पर […]

रंगरा : गंगा के जलस्तर में वृद्धि से लोगों के घरों के आस पास बाढ़ के पानी का दस्तक, लोग परेशान ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ के पानी का दस्तक लोगों के घरों के आसपास शुरू हो गया है। बीते 1 सप्ताह तक गंगा के जलस्तर में गिरावट होने से लोगों ने जहां राहत की सांस ली थी। वही जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। जैसे जैसे गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रहा है, लोगों ने एक बार फिर विस्थापन के लिए ऊंचे स्थानों की तलाश शुरू कर दी है। लिहाजा एक माह से विस्थापित होकर कटरिया रेलवे स्टेशन, नेशनल हाईवे 31, स्कूल सहित मुख्य सड़क मार्ग के अलावे ग्रामीण सड़कों पर अपने परिवार सहित मवेशी लेकर बसेरा बनाए हुए थे। जलस्तर गिरने से लोग वापस अपने घरों की ओर लौट हीं रहे […]

बाढ के पानी में अब तक 50 सेमी की कमी होने के बाद भी अभी राहत नहीं || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पिछले दो -तीन दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में 50 सेंटीमीटर की कमी होने से सैदपुर सहित दर्जनों गाँवों के लोगों को बाढ से थोडी राहत मिली है। लेकिन यह बाढ़ का पानी नऐ इलाकों में घुसने के कारण वहां पर बाढ की स्थिति भयावह हो गया है । नवगछिया सडक से पानी नीचे चला गया है‌। धरारा पंचगछिया डुमरिया चपरघट में बाढ की स्थिति काफी गंभीर है बाढ़ के कारण लतरा, आदर्श ग्राम धरहरा, कालूचक, डुमरिया, आजमाबाद, पकरा बासा स्थिति नाजुक बनी हुई है। हालाँकि प्रशासन द्वारा बाढ पीडितों को सुबह -शाम पका -पकाया भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। परन्तु पशुपालकों के समक्ष पशुचारा की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। रंगरा सुकटिया बाजार सड़क के बाद […]

नवगछिया के इस्माइलपुर रिंग बांध स्पर 2 के पास हुआ ध्वस्त ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के कई बाढ़ ग्रस्त प्रखंड हैं । जिसमे गोपालपुर एवं इस्माइलपुर में भी गंगा नदी का रौद्र रूप जारी है लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण बांधों और सड़कों पर दबाव काफी पानी का तेज हो गया है वहीं 15 अगस्त रविवार को पूरे देश में आजादी का जश्न मन रहा था तभी लोग जश्न मनाने में थे इसी बीच बढ़ते जलस्तर ने. गोपालपुर इस्माइलपुर प्रखंड क्षेत्र में स्पर संख्या 2 , नोज दो के पास गंगा नदी ने तेज बहाव के कारण बांध का कटाव कर दिया जिससे बाढ़ का पानी काफी तेज गति में फ़ैलने लगी। मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल किया गया एवं जीएस न्यूज़ द्वारा भी तत्परता के […]

11 जुलाई को दुश्मनों को खदेड़ कर मारा, फिर देश 🇮🇳 पर कुर्बान हो गए नवगछिया के लाल गनर प्रभाकर सिंह

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के नवगछिया में रंगरा चौक के मदरौनी निवासी जांबाज प्रभाकर सिंह ने 23 साल की उम्र में पाकिस्तानी दुश्मनों को धूल चटाकर कारगिल में तिरंगा लहराया और देश की रक्षा में अपनी जान कुर्बान कर दी। 11 जुलाई 1999 को ऑपरेशन कारगिल विजय में शहीद हुए वीर योद्धाओं में गनर प्रभाकर सिंह भी थे, जिन्होंने तीन गोलियां लगने के बाद भी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिये थे। भागलपुर जिले के मदरौनी गांव में 25 जुलाई 1976 को शहीद गनर प्रभाकर सिंह का जन्म हुआ था। उनके पिता परमानंद सिंह का आकस्मिक निधन 28 नवम्बर 1977 को हो गया। छोटी सी उम्र में उनके सर से पिता का साया छिन गया। लेकिन उनकी माँ शांति देवी ने धैर्य के […]

Noimg

युवा गंगा को स्वच्छ रखने का ले संकल्प ||GS NEWS

DESK 040

जीबी कॉलेज में टीम का एन सीसी कैडेटों ने किया स्वागत फोटो नवगछिया – गंगा के तटीय क्षेत्र में प्रदूषण, जैव विविधता और तटीय आवादी को मैपिंग करने के लिए सेना के रिटायर्ड अधिकारियों का दल रविवार को जीबी कॉलेज नवगछिया पहुँचा. कॉलेज में एनसीसी के कैडेटों ने एनसीसी पदाशिकारी फिरोज अहमद की अगुवाई में टीम का भव्य स्वागत किया।कैडेटों ने उन्हें सलामी दी. इस मौके पर कॉलेज प्रशाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. टीम में शामिल इंडियन नेवी के रिटायर्ड ऑफिसर चन्द्र शेखर आजाद ने बताया कि टीम की अगुवाई फाउंडिंग मेम्बर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेस के रिटायर्ड अधिकारी गोपाल शर्मा कर रहे हैं. टीम में कर्नल मनोज, करनाल हेम लोहमी, कर्नल आरपी पांडेय, गुजरात ले किसान हिरेन […]

सब कुछ ठीक रहा तो नवगछिया के लिये ऐतिहासिक होगा 2021

Barun Kumar Babul0

ऋषव मिश्रा “कृष्णा”, मुख्य संपादक , जीएस न्यूज़ वर्ष 2020 अपना बोरिया बिस्तर समेट चुका है. सूरज की पहली किरण के साथ हम लोग वर्ष 2021 में खड़े हैं. 2020 की कड़वी यादों को दरकिनार कर अगर 2021 में अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह नववर्ष नवगछिया के लोगों के लिए कई मायने में ऐतिहासिक होने वाला है. आइए डालते हैं नव वर्ष की उम्मीदों पर एक नजर पिछले वर्ष नवगछिया जिला बनते बनते रह गया, इस वक्त लोगों को उम्मीद है कि नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा दिलवाया जाएगा. बिहपुर के अनुमंडल बनने और ढोलबज्जा को प्रखंड बनने की उम्मीद बिहपुर के जयरामपुर गांव के गुवारीडीह में राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन क्षेत्र बनने की उम्मीद नवगछिया शहर […]