Category Archives: घटना

अपहृता बरामद || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। विगत 18 मई 2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया कि सुबह 9 बजे इनकी पुत्री अपने घर से परीक्षा देने निकली थी जो घर लौटकर वापस नही आई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि भागलपुर जिला के घोघा थाना क्षेत्र के कुलकलिया निवासी आशीष कुमार पिता रामचंद्र मंडल ने इनकी पुत्री को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से भगा ले गया है। इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 43/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम मे बुधवार को कांड की अपहृता को बरामद कर चिकित्सीय जांच एवं न्यायालय में धारा 164 दप्रस के तहत बयान के पश्चात विधि सम्वत कार्यवाई की जा रही है। AMBA

महादलित के साथ मारपीट मामले के प्राथमिकी अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। विगत 13 मई 2024 को कदवा थाना क्षेत्र के बेलसंडी निवासी वादी श्रवण मंडल पिता घोको ऋषिदेव के द्वारा लिखित आवेंदन दिया गया की दिनाँक 12 मई 2024 को बनारसी मंडल के बासा के पास बांस टटिया से घेरने का काम तीन चार मजदूर बीरेंद्र कुमार का कर रहे थे। बिपिन कुमार पिता किशोर कुमार भारती के द्वारा जाती सूचक शब्द का प्रयोग कर गाली गलौज करते हुए इन्हें एवं छंगूरी ऋषिदेव को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले को लेकर एससी/एसटी थाना कांड संख्या 11/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। वही कांड अनुसंधान के क्रम में 30 जुलाई को कांड के प्राथमिकी अभियूक्त कदवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया निवासी विपिन कुमार पिता किशोर कुमार भारती को […]

Noimg

ग्रामीण पंचायती के दौरान जमकर मारपीट, दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: सन्होला थाना क्षेत्र के सकरमा पंचायत में मामूली विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद हमलावर पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद का कारण कुछ दिन पहले का एक घटना है, जब एक पक्ष के जानवर दूसरे पक्ष की खोपड़ी में घुस गए थे और कुछ सामान बर्बाद कर दिए थे। इस मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने पंचायती बुलाई थी। पंचायती के दौरान, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गाली-गलौज […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत, पांच लोग घायल || GS NEWS

AMBA0

पैन गाँव के समीप मोटरसाइकिल व टेम्पो में हुई टक्कर, टेम्पो असंतुलन खोकर पलटने पर हुआ हादसा भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पैन गाँव के समीप टेम्पो और मोटरसाइकिल में टक्कर होने से टेम्पो पलट गया, जिससे टेम्पो पर सवार पांच लोग घायल हो गए और एक वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में गंधारी देवी, अभीषेक कुमार, करण कुमार, सुला देवी, और नंदनी कुमारी शामिल हैं। डॉक्टर ने श्यामरती मंडल की मौत की पुष्टि की और उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर मायागंज भेजा गया। सभी घायलों और मृतक सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मंझली गाँव के निवासी […]

Noimg

अग्नि सुरक्षा सह जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी  || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। अग्निशमन विभाग नवगछिया के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा अग्नि सुरक्षा सह जन जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी एवं जगह-जगह फेनोपी लगाकर लोगों को आग से बचाव हेतु जानकारी दी गई। इस जन जागरूकता अभियान में विधायल के सैकड़ों बच्चे एवं दर्जनो ग्रामीण शामिल हुए। जन जागरूकता पुलिस लाइन नवगछिया से निकलकर नवगछिया बाजार होते हुए मकंदपुर चौक का भ्रमण कर ok पुनः अग्निशामालय नवगछिया पहुंची। इस जागरूकता अभियान में नवगछिया अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी अभय कुमार सिंह, प्रधान अग्निक धीरज कुमार, अग्निक चालक रविरंजन कुमार, जयप्रकाश कुमार राम, धर्मेंद्र कुमार, मोहन कुमार, आफताब आलम, अग्निक़ सुरेंद्र पासवान, ध्रुव कुमार राय, विनय कुमार, राहुल कुमार, रंजन कुमार, लालू कुमार, गृहरक्षक उमेश कुमार, पंकज ठाकुर, नंदकिशोर कुमार एवं जवाहर मंडल […]

Noimg

चोरी गई सामान के साथ अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। विगत 29 जुलाई को ख़रीक थाना क्षेत्र के अंभो निवासी वादी वचनदेव कुमार सिंह पिता स्व बनारसी सिंह के द्वारा खरीक थाना में आवेंदन दिया गया कि इनके घर के दरबाजे पर रखा दो साइकिल चोरी कर लिया गया। इस संबंध में ख़रीक थाना कांड संख्या 172/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। वही ख़रीक थाना पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए महज कुछ ही घँटों के अंदर घटना में संलिप्त अभियूक्त ख़रीक के अंभो निवासी किशन कुमार पिता सुरेंद्र कुमार सिंह चोरी गई साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किशन ने पुलिस के समक्ष साइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार […]