Category Archives: घटना

Noimg

कमर में देशी कट्टा लेकर जल चढ़ाने आया युवक,पुलिस नें दबोचा || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। झंडापुर थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मड़वा बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम में जल चढ़ाने आए एक युवक (डाकबम) के कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस बारे में झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी सावन कुमार है। गिरफ्तार अभियूक्त से हथियार के विषय मे पूछताछ की जा रही है। इसके आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। मामले को लेकर झंडापुर थाना में मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। AMBA

Noimg

प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण हुई डूबने की घटना: प्रदेश प्रवक्ता राजद || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। राजद प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नारायणपुर जहाज घाट पर हुए डूबने की घटना को दिल दहलाने वाली घटना बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि शासन प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण इस तरह की घटनाएं हुई है। श्रावणी मेला को देखते हुए गंगा घाटों पर पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था अगर रहती तो इस तरह की घटना नहीं होती, इसके लिए मुख्य रूप से शासन प्रशासन दोषी है। राजद प्रवक्ता ने नीतीश सरकार से मृतक के परिजनों को 10 -10 लाख रुपया मुआवजा मुहैया कराने की मांग की है। AMBA

Noimg

47 वर्षीय महिला के गुमशुदगी का बिहपुर रेल थाना में मामला दर्ज || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। बिहपुर रेल जीआरपी थाना में सुलेखा देवी पति विलास मंडल 47 वर्ष साकिन मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र के वंश गोपाल वार्ड संख्या 4 के परिजनों ने गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आवेंदन में लिखा है कि सुरेखा पिछले 20 अप्रैल 2024 को करीब 8:30 बजे लखमीनिया रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन से उन्हें नवगछिया उतरना था लेकिन वह नवगछिया स्टेशन नहीं पहुंची। परिजनों का कहना है कि उनकी दिमागी हालत का इलाज चल रहा है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बिहपुर रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष सुदामा पासवान ने बताया कि गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कर किया गया है। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। रेल जीआरपी थाना अध्यक्ष ने एक नंबर जारी […]

Noimg

अवैध लॉटरी टिकट के साथ अभियूक्त गिरफ्तार || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। गत शुक्रवार को नवगछिया थाना गस्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि मक्खातकिया चौक सावित्री स्कूल के समीप एक व्यक्ति अबैध लॉटरी का टिकट बेच रहा है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाई करते हुए गस्ती टीम के द्वारा उक्त स्कूल के समीप पहुंची जहां पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा जिसे बल के सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियूक्त नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया वार्ड संख्या 19 निवासी सुभाष कुमार उर्फ गुड्डू पिता वृहस्पति सिंह बताया गया। वही उक्त व्यक्ति के तलासी के क्रम में पेंट के जेब से कुल 22 अवैध लॉटरी टिकट बरामद हुआ। मामले को लेकर नवगछिया थाना कांड संख्या 236/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज कर गिरफ्तार अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में […]

Noimg

विक्रमशीला पुल पर तेज रफ्तार अनियंत्रित मुंद्रिका बस ने पुल पर तैनात दो सिपाही को मारा धक्का || GS NEWS

AMBA0

बस जप्त, चालक गिरफ्तार नवगछिया। गत शनिवार को पूर्वाह्न करीब 8:10 बजे भागलपुर से सहरसा जाने वाली मुंद्रिका बस रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 39 पी ए 9494 के चालक के द्वारा विक्रमशीला पुल पर तेज गति में लापरवाही से बस चलाते हुए ओवरटेक कर रहे थे। ओवरटेक करने के दौरान बस अनियंत्रित हो जाने के कारण विक्रमशिला पुल पर ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही बस की चपेट में आ गए और जख्मी हो गए। बस चालक के द्वारा दुर्घटनाकारित करने के उपरांत भी बस को नही रोका तथा बस को तेज गति से भगाने लगा। जिससे बस के अंदर बैठे यात्रियों एवं सड़क पर चल रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। वही आगे जाम रहने के कारण पुल पर तैनात अन्य […]

Noimg

प्राथमिक विद्यालय मसुदनपुर में भोजन खाने पर 12 बच्चे बेहोश, ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के सुलतानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय मसुदनपुर में बच्चों को भोजन में गिरगिट चले जाने के बाद एनजीओ द्वारा खाना खिलाने पर बारह बच्चे बेहोश हो गए। यह जानकारी मिलने पर अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा करने लगे। जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की व्यवस्था करते हुए सभी बच्चों को शाहकुंड रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेजा। डॉक्टरों ने सभी बच्चों का इलाज किया और उन्हें सुरक्षित बताया। जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार दास ने बताया कि सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया, लेकिन समय पर हस्तक्षेप के चलते […]

Noimg

फुफेरे भाई के संग घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा; एक की मौके पर मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने गंभीर हालत में घायल युवक को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के रतीपुर बैरिया पंचायत के रसीदपुर ग्राम निवासी जाटों मंडल के पुत्र निरंजन मंडल (22) के रूप में हुई है। घटना उस वक्त हुई जब निरंजन मंडल अपने फुफेरे भाई शिव कुमार के साथ घोघा से नाथनगर लौट रहे थे। जीरोमाइल चौक के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे निरंजन मंडल की मौके […]

Noimg

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, दो मासूम सहित तीन घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर-हसडीहा मुख्य सड़क पर मखना गांव के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चों सहित चार-पांच लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एक तेज गति से आ रहे पिकअप ने ऑटो को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के अठगांव निवासी मो आशिक की पत्नी बीबी मुनिया (45 वर्ष) के रूप में की गई है। घायलों में मृतका के पुत्र कुर्बान (6 वर्ष), बीबी रूमाला (25 वर्ष) और उसकी बेटी आफरीन खातुन (3 वर्ष) शामिल हैं। यह सभी लोग ऑटो से मुश्तफापुर कमालचक से अपने घर अठगांव जा रहे थे। घटना के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो […]