Category Archives: पर्व त्यौहार

Noimg

नाग देवता की पूजा-अर्चना के साथ शुरू, 7 अगस्त को होगा समापन – पूरा वातावरण भक्तिमय || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: मिथिलांचल परंपरा, कठिन साधना और प्रकृति के जुड़ाव का प्रतीक 14 दिवसीय मधुश्रावणी व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के साथ नवविवाहिताओं ने गुरुवार से शुरू कर दिया है। इस अवसर पर नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्रत के पहले दिन से ही मधुश्रावणी के गीत गूंजने लगे हैं। धैर्य, त्याग और निष्ठा का यह पावन व्रत सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से शुरू होकर शुक्ल पक्ष की तृतीया को संपन्न होगा। इस महापर्व को लेकर नवविवाहिताओं में उत्साह देखा जा रहा है। 14 से 15 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मुख्य रूप से गौरी और भगवान शिव की पूजा होती है। व्रत के दौरान व्रतधारी पूजा-अर्चना के बाद ससुराल से आए […]

Noimg

प्रारंभ हुआ मिथिलांचल का सबसे बड़ा पर्व मधुश्रावणी || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया के नगरह ग्राम की नव विवाहितों ने हर्षोल्लास के साथ मधुश्रावणी व्रत पूजन प्रारंभ किया। मिथिलांचल में मधुश्रावणी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व उत्तर बिहार के जिलों में विशेष तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि इसे नवविवाहिता ही करती हैं, खासकर शादी के बाद जो पहला सावन होता है, उसमें यह पर्व किया जाता है। इस पर्व की खासियत यह है कि इसे महिला पुरोहित ही करवाती हैं। यह एकलौता पर्व है जहां महिला पुरोहित की भूमिका निभाती हैं। इस प्रसिद्ध पर्व की विशेषता बताते हुए श्री सुनील कुमार ठाकुर कहते हैं कि स्कंद पुराण के अनुसार नाग देवता और मां गौरी की पूजा करने वाली महिलाएं जीवनभर सुहागिन बनी रहती हैं। ऐसी मान्यता है […]

Noimg

मधुरकवि रामानुज जीयर स्वामी, तोताद्रि स्वामी महाराज का हुआ भव्य स्वागत || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया : वानममलैमठ नांगुनेरी तमिलनाडु के 31वें पीठाधिपति मधुरकवि रामानुज जीयर स्वामी, तोताद्रि स्वामी महाराज रथ पर सवार होकर जैसे ही तेतरी दुर्गा मंदिर पहुंचे, हजारों की संख्या में लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया . उनके साथ उत्तरतोताद्रि मठ विभीषणकुंड अयोध्या के पीठाधीश्वर बाल ब्रह्मचारी स्वामी अनन्ताचार्य महाराज और स्वामी आगमानंद महाराज थे. मंच पर रामानुज जीयर तोताद्रि महाराज आसन की ओर बढ़ रहे थे उसी समय माधवानंद ठाकुर ने हे जी आओ सतगुरु महाराज, बिराजो आसन पे, पधारो आसन पे भजन गाना शुरू कर दिया . इस दौरान स्वामी अनंताचार्य और स्वामी आगमानंद रास्ते में पुष्प बिछा रहे थे. यह दश्य देखकर सभी भावविह्वल हो गए . सभी ने एक साथ गुरुदेव भगवान का जयकारा शुरू कर दिया […]

शिव भक्तों का आस्था का केंद्र है मड़वा के बड़का भोला बाबा व बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम || GS NEWS

AMBA0

अंग प्रदेश ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों के आस्था का है केन्द्र प्रत्येक वर्ष सावन माह मे लगता है भव्य मेला लाखों शिव भक्त चढ़ाते है जल नवगछिया। गंगा-कोसी नदी के मध्य स्थित बिहपुर के मड़वा गांव में विराजित बड़का भोला बाबा व बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम अंग प्रदेश ही नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों के शिव भक्तों का आस्था का केंद्र है। सावन माह में यहां भव्य मेला लगता हैं। सावन के प्रत्येक सोमवारी पर यहां करीब 2 लाख से अधिक शिव भक्त जल चढ़ाने आते हैं। इनमें 50 हजार से एक लाख के करीब डाकबम होते हैं। जो सुल्तानगंज अगुआनी सहित स्थानीय गंगा घाटों से जलभर कर यात्रा कर यहां आते हैं। इसे बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम […]

Noimg

मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर हुआ भक्तिमय || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत मदरोजा स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम भजन और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्याम श्रद्धालुओं ने गुरु जी के मुखारविंद से भजन और प्रवचन का लाभ उठाया। श्याम भक्त अभिषेक बाजोरिया ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के आगमन से पूर्व गुरु जी का पदार्पण भागलपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में होता है। आज का यह कार्यक्रम अंतिम दिन था, जिसके बाद गुरु जी देवघर प्रस्थान करेंगे। इस वर्ष का विशेष संदेश देते हुए गुरु जी ने वृक्षारोपण करते समय कहा कि अपने बच्चे के जन्मदिन पर केक न काट कर एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएं ताकि हमारी आनेवाली पीढ़ी ग्लोबल वार्मिंग से और खुद अपनी जिंदगी को बचा सके। […]

Noimg

श्रावणी मेला को लेकर अजगैवीनाथ नगरी सज-धज कर तैयार || GS NEWS

AMBA0

श्रावणी मेला का उद्घाटन में उपमुख्यमंत्री और मशहूर गायक हंसराज आने की उम्मीद, बंगाल और असम के हजारों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से बैधनाथ धाम रवाना भागलपुर: सुलतानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर सदर एसडीओ धनन्जय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ पुलिस शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। बंगाल और असम के हजारों कांवरिया अजगैवीनाथ धाम से पैदल और वाहन से बैधनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं। सुलतानगंज के सभी दुकानदार अपनी दुकानों को सजा चुके हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट में बेरिकेडिंग और उद्घाटन मंच भी सज-धज कर तैयार हो चुका है। इस बार श्रावणी मेला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री […]

Noimg

नवगछिया सहित आसपास के प्रखंडों में शांतिपूर्ण रूप में मनाया गया मुहर्रम || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। नवगछिया सहित आसपास के रंगरा, गोपालपुर, इस्माईलपुर और खरीक प्रखंडों में मुहर्रम का त्योहार हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण रूप में मनाया गया। इस मौके पर नवगछिया बाजार में सुबह ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहर्रम का जुलूस निकला। बाजार में मनियामोर, मख्खातकिया, मुमताज मोहल्ला से निकले जुलूस में युवाओं ने लाठी, भाला, तलवारबाजी का करतब दिखाया। मुमताज मोहल्ला द्वारा निकाली गई तिरंगा की झांकी लोगों को काफी पसंद आई। जुलूस के दौरान हर साल की भांति इस वर्ष भी शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। मौके पर निवर्तमान नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सह गोपालपुर विधानसभा के भावी उम्मीदवार प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव, पुनामा प्रताप नगर के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव सहित कई अन्य लोग जुलूस के साथ-साथ चल […]

Noimg

बंगला सावन की हुई शुरुआत, सुल्तानगंज हुआ भगवामय || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत 22 जुलाई से होगी, लेकिन बुधवार से बंगला सावन की शुरुआत हो चुकी है। बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर पैदल बैधनाथ धाम के लिए जा रहे हैं। कई कांवरिया ढाई दिनों में जलार्पण करेंगे तो कुछ कांवरिया गुरु पूर्णिमा पर जलाभिषेक करेंगे। सोमवार को जलार्पण करने वाले कांवरिया 19 और 20 जुलाई को जल भरेंगे। कांवरियों में अभी से जोश और उत्साह देखा जा रहा है। इधर, जिला प्रशासन की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कांवरिया पथ पर बालू बिछा दिया गया है। इस रास्ते से लाखों कांवरिया बैधनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। AMBA