Category Archives: भागलपुर

नवगछिया पुलिस का सख्त कदम: दोहरे और अश्लील गानों के प्रसारण पर पूर्ण प्रतिबंध ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, नवगछिया पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों, बसों, ट्रकों, ऑटो रिक्शा और अन्य स्थानों पर दोहरे अर्थ वाले या अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस ने कहा कि ऐसे गानों का प्रसारण समाज पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और बच्चों की मानसिकता पर। पुलिस प्रशासन ने इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है, और गानों के प्रसारण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है। DESK2025

Noimg

दवा के साथ दारू बेचती सात आदिवासी महिलाओं को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। बिहार के सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान पर हैं। गरीब महिलाओं को जीविका से जोड़ रोज़गार देने की बात भी कर रहे हैं। लेकिन बिहार में झारखंड की महिलाएं अब शराब तस्करी में शामिल होने लगी हैं। ताजा घटनाक्रम भागलपुर की है। रेल रुट के माध्यम जड़ी बूटी बण्डल के बीच शराब की तस्करी करते हुए सबौर स्टेशन के तीन नंबर प्लेटफार्म पर सात महिलाएं पकड़ी गई है। जिसमें सातों आदिवासी महिलाएं है। यह सभी महिलाएं शिरोता जिसे हम दवा के रूप में उपयोग में लाते हैं उसके बीच दारू छिपाकर तस्करी कर रही थी।उत्पाद विभाग के उपायुक्त संजय कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की है। उपायुक्त के अनुसार पकड़ी गई […]