3
(3)

नवगछिया के जगतपुर के पास घटी घटना

आधा दर्जन यात्री बेहोश
बस चालक और कंडक्टर जख्मी

सभी का मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज

नवगछिया। विक्रमशिला पहुंच पथ परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर के समीप शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे पूर्णिया से भागलपुर जा रही अक्ष-दक्ष जयप्रीत नामक यात्री बस संख्या बीआर 39 के 5324 सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। हादसे में चालक और कंडक्टर सहित बस पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गए। कुछ यात्रियों को आंशिक चोटें आई। वही घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व परबत्ता थाना की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया। बस पर सवार सभी यात्री पूर्णिया, कटिहार, नवगछिया, अररिया व भागलपुर जिले के अलग अलग जगहों के रहने वाले बताया गया। बस पर सवार यात्री मकनपुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि बस तेज रफ्तार में थी। चालक को झपकी लेने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर बस 15 फिट खाई में उतर गई। इस दौरान बस पर सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी यात्री रोने चिल्लाने लगे। गनीमत रही की बस पलटी नही, तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे लगे कई पेड़-पौधे को तोड़ते हुए बस एक मोटे पीपल के पेड़ से टकराई और रुक गई। गड्ढे में पेड़ से टकराने के बाद बस रुकते ही बस में सवार यात्री जैसे तैसे बस से बाहर निकलें । वही आधा दर्जन यात्री बस के बाहर आते ही बेहोश हो गए। बस चालक और कंडक्टर की गंभीर रूप से जख्मी है। कई यात्रियों को आंशिक चोटें आई। सभी का इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। परबत्ता थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि बस चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। चालक सहित सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों को आंशिक चोटें आई है। कोई आवेंदन नही मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: