5
(1)

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट के परिचारी उमाकांत सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक और भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर विदाई समारोह में सभी उपस्थित जन, विशेषकर उमाकांत सिंह के सहयोगी शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भावुक हो गए।

समारोह के दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने उमाकांत सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत इसी विद्यालय से की थी और यहीं से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उमाकांत सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन अत्यधिक निष्ठा और समर्पण के साथ किया। उन्होंने अपने परिवार से दूर रहकर भी विद्यालय के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया था। अब सेवानिवृत्ति के बाद, वे अपने जीवन के बचे हुए क्षणों को अपने परिवार के साथ बिताएंगे।

समारोह में उपस्थित सभी विद्यालय कर्मियों ने उमाकांत सिंह के लिए सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर टीएन हाई स्कूल रंगरा के प्रधानाध्यापक पवन कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष हेमकांत झा, शिक्षक पंकज कुमार भारती, चंद्रशेखर कुमार, हजारी प्रसाद, आशुतोष कुमार, राहुल झा, मीनाक्षी कुमारी, चंद्रकला श्रीवास्तव, मोनिका आनंद, शिल्पा राज, अभिलाषा कुमारी और रवि कुमार सहित सभी विद्यालय कर्मी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: