5
(1)

नवगछिया : बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के तत्वावधान में 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चौथी बिहार राज्य कैडेट, सब जूनियर, जूनियर (बालक/बालिका), सीनियर (पुरुष/महिला) ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन गुलाबबाग राधाकृष्ण मंदिर, बाढ़ (पटना) में किया जाएगा।

बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर ने जानकारी दी कि चैंपियनशिप को सफल बनाने के लिए बाढ़ ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया, उपाध्यक्ष रामानुज सिंह पहलवान और सचिव सतीश कुमार के देखरेख में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी जिला संघों को आमंत्रित किया गया है। दो दिवसीय इस राज्य चैंपियनशिप के तकनीकी निदेशक दीपक सिंह कश्यप होंगे। चैंपियनशिप में सभी ग्रुपों के लिए वजन के अनुसार कैटेगोरियों को बांटा गया है। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: