5
(1)

नवगछिया : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन गंगा स्नान करने के लिए नवगछिया अनुमंडल के महादेवपुर गंगा घाट में विभिन्न हिस्सों कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल, मधेपुरा सहित कई जगहों से छठव्रतियों की भीड़ उमड़ती रही। जहां लोगों ने गंगा स्नान किया। गंगाजल व मिट्टी लाया। गंगा स्नान में खासकर महिलाओं की संख्या अधिक रही ।
वहीं छठ पूजन की सामग्री की दुकानों से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। कई अस्थाई दुकाने लगी हुई है। लोग सूप ,नारियल सहित विभिन्न छठ पूजन सामग्री की खरीदारी में जुटने लगे हैं। बाजारों में चहल-पहल काफी बढ़ गया है। नहाए खाए को लेकर कद्दू खरीदने के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ती रही। बाजारो में महंगे दाम पर कद्दू की खूब बिक्री हुई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: