


भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर में एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दरअसल युवती का कहना है कि छोटी खंजरपुर निवासी सौरव से पिछले साल जुलाई में उसकी शादी हुई थी। पर लड़का इस लड़की को रखने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि शादी के बाद शौरव उसे तिलकामांझी में भाड़े के मकान में रखा था । लेकिन लड़का उसे छोड़ कर अपने घर आ गया। जिसके बाद लड़की लड़के के घर पहुंची जहां लड़का एवम उसके घर वालों ने उसे घर मे घुसने से रोक दिया।जिसके बाद लड़की लड़का के घर के सामने खड़ी होकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दी। मौके पर बरारी थाना पुलिस पहुंच कर लड़की एवं लड़का को समझाने का प्रयास कर रही है।
